Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 11: सनी संस्कारी 11वें दिन फुल स्पीड से दौड़ी

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 11: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवन के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फैमिली एंटरटेनर फिल्म 2 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब भी टिकी हुई है। दूसरा वीकएंड आते ही फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल नजर आया। बीते दिन यानी दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में 44 फीसदी का उछाल देखने को मिला। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।

Filmfare Awards 2025: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स शाहरुख 17 साल बाद करेंगे होस्ट, सबसे ज्यादा किसने जीते ये पुरस्कार?

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। इतने दिनों में फिल्म की कमाई ऊपर नीचे होती रही है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 41.1 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई 2.25 करोड़ रही। शनिवार को फिल्म ने फिर से स्पीड पकड़ी और 3.25 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली।

Babil Khan: बाबिल खान की इंस्टाग्राम पर वापसी, डिप्रेशन से जंग के बाद की पहली पोस्ट

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 11

ताजा आंकड़ों के मुताबिक शनिवार की कमाई के बाद दूसरे रविवार को फिल्म को छुट्टी का फायदा मिलता दिख रहा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 2.32 करोड़ रुपये की कमाई शाम तक कर ली है। रात तक इन आंकड़ों में और इजाफा देखने को मिल सकता है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई अब 48.92 करोड़ रुपये हो गई है।

Indian Idol: इंडियन आइडल में लड़के ने श्रेया घोषाल की आवाज में गाया गाना, हैरान रह गए सभी जज

शशांक खेतान ने बनाई है फिल्म

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। वह शानदार रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले वह वरुण के साथ हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया नाम की फिल्में बना चुके हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थीं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे वरुण धवन

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद वरुण धवन बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह सैनिक के किरदार में हैं। वहीं, उनके पास फिल्म है जवानी तो इश्क होना है भी है। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता डेविड धवन ने किया है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?