Sunny Deol Birthday: सनी देओल का जन्मदिन आज, ये 6 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कर सकती हैं छप्परफाड़ कमाई

Sunny Deol Birthday: बॉलीवुड के ‘एक्शन किंग’ सनी देओल आज 19 अक्टूबर को अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1983 में ‘बेताब’ से डेब्यू करने वाले सनी ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी गुस्से वाली अदाकारी और ‘ढाई किलो के हाथ’ वाला अंदाज आज भी फैंस को दीवाना बनाता है। हर उम्र के लोग सनी को अपना हीरो मानते हैं। 2023 की ‘गदर 2’ ने तो जैसे कमबैक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और साबित कर दिया कि सनी का जादू बरकरार है। ‘गदर 2’ की सफलता ने सनी को फिर से बॉलीवुड का ‘घातक’ सितारा बना दिया। अब फैंस उनकी नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं कि सनी की आने वाली फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा सकती हैं।

Thamma पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, किसिंग सीन को किया गया छोटा

बॉर्डर 2

1997 की सुपरहिट ‘बॉर्डर’ का सीक्वल काफी चर्चा में है। इसमें सनी फिर से जवान के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म भारत-पाक सीमा पर बनी कहानी पर आधारित है। 2026 में रिलीज होने वाली इस फिल्म से फैंस को उम्मीद है कि सनी का देशभक्ति वाला अंदाज फिर से धूम मचाएगा।

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Advance Booking: थामा या दीवानियत? एडवांस बुकिंग में कौन मार रहा बाजी

लाहौर 1947

सनी देओल की इस फिल्म की लंबे समय से चर्चा चली आ रही है। फिल्म का निर्माण आमिर खान ने किया है। वहीं, इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा भी नजर आने वाली हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कारनामा करेगी।

रामायण

नितेश तिवारी की इस महाकाव्य पर बनी फिल्म में सनी हनुमान जी का किरदार निभाएंगे। 2026 में यह फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है।

जाट 2

जाट की सफलता के बाद फैंस को इसके सीक्वल का इंतजार है। पहले भाग में सनी देओल का दमदार अंदाज देखने को मिला था। फिल्म के दूसरे भाग का एलान हो चुका है। इसका निर्देशन भी गोपीचंद मलिनेनी करेंगे।

गदर 3

‘गदर 2’ की सफलता के बाद इसका तीसरा भाग भी धमाल मचा सकता है। फिल्म में सनी फिर तारा सिंह बनेंगे। अनिल शर्मा निर्देशित यह फिल्म कब रिलीज होगी फिलहाल इसका आधिकारिक एलान अभी नहीं हुआ है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?