Shah Rukh Khan-Salman Khan: बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान एक बार फिर साथ नजर आए। इस बार मौका था दिल्ली में एक भव्य शादी समारोह का। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में दोनों को गर्मजोशी से गले लगाते दिखे। साथ ही, सलमान खान के सुपरहिट गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ पर दोनों को ठुमके लगाते हुए भी देखा गया।
Farrhana Bhatt: फरहाना भट्ट मां के पैरों पर गिरकर फूट-फूटकर रोईं, प्रोमो देख फैंस की आंखें भी नम
Shah Rukh Khan-Salman Khan का डांस वीडियो
वीडियो में साफ दिख रहा है कि जैसे ही गाना शुरू हुआ वैसे ही सलमान ने अपने पुराने स्टेप्स दिखाए और शाहरुख खान ने बिना एक सेकंड गंवाए उन्हें फॉलो कर लिया। फैंस को सबसे ज्यादा हैरानी और खुशी इस बात की हुई कि शाहरुख को 27 साल पुराने गाने के सारे स्टेप्स आज भी याद हैं। दोनों ने दूल्हा-दुल्हन को बधाई भी दी और पूरे फंक्शन में मेहमानों के बीच खूब मस्ती की। शादी में अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी परफॉर्मेंस दी। शाहरुख-सलमान की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
SRK & Salman owning the moment at their close friend’s wedding in Delhi ❤️#King #ShahRukhKhan #SalmanKhan pic.twitter.com/Lr9RVxMFWj
— Shah Rukh Khan Warriors FAN Club (@TeamSRKWarriors) November 18, 2025
Shah Rukh Khan-Salman Khan की आने वाली फिल्में
सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपूर्व लखिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। लेह-लद्दाख में शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म जून 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है। वहीं, शाहरुख खान साल 2026 में फिल्म ‘किंग’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सुहाना खान के साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और अभय वर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं। 2 नवंबर को शाहरुख के जन्मदिन पर इसका फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था।फिलहाल फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि जल्द ही दोनों खान किसी फिल्म में साथ नजर आएं। तब तक दिल्ली की इस शादी का वीडियो देखकर ही फैंस के दिल को तसल्ली करनी पड़ेगी।
Haq Box Office Collection Day 12: ‘हक’ ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर जमाया हक, जानिए कितनी हुई कमाई








