Shah Rukh Khan Salman Khan Aamir Khan: बॉलीवुड के तीन सबसे बड़े सुपरस्टार्स यानी शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जल्द ही एक साथ एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। हाल ही में जॉय फोरम में इन तीनों दिग्गजों ने एक साथ शिरकत की और अपने विचार साझा किए। इस इवेंट के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इससे फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ रही है।
Thamma Advance Booking Day 1: थामा एडवांस बुकिंग से कितना कमाएगी?
एक साथ नजर आएंगे Shah Rukh Khan Salman Khan Aamir Khan
हालांकि, असली खबर अब तहलका मचा रही है। दरअसल,सऊदी अरब की जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष और सलाहकार तुर्की अललशिख ने एक बड़ा ऐलान किया है।तुर्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शाहरुख, सलमान और आमिर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने हिंदी में लिखा, “मेरे प्यारे भाई और विश्व प्रसिद्ध सितारे सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ मिलकर हम एक खास सरप्राइज पर काम कर रहे हैं। इंशा अल्लाह, जल्द ही इसे दुनिया के सामने लाएंगे।”
Thamma Budget: थामा को बनाने में लगे तगड़े पैसे, मैडॉक ने आयुष्मान-रश्मिका पर लगाया बड़ा दांव
मेरे तीन विश्व प्रसिद्ध भाइयों, सलमान खान, शाहरुख खान, और आमिर खान के साथ, हम एक बड़े सरप्राइज पर काम कर रहे हैं जो इंशा अल्लाह जल्द ही सबके सामने आएगा। ❤️🇸🇦🇮🇳 pic.twitter.com/OsknvSV7iN
— TURKI ALALSHIKH (@Turki_alalshikh) October 17, 2025
फैंस लगा रहे कयास
इस पोस्ट ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। ज्यादातर फैंस का मानना है कि यह तीनों सुपरस्टार्स एक साथ किसी बड़ी फिल्म में काम कर सकते हैं, जिसे सऊदी अरब का प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस करेगा। कुछ लोग इसे बॉलीवुड और ग्लोबल सिनेमा के बीच एक ऐतिहासिक सहयोग मान रहे हैं।
क्या होगा सरप्राइज
शाहरुख, सलमान और आमिर की तिकड़ी को एक साथ देखने का सपना हर बॉलीवुड फैन का है। इन तीनों ने अपनी अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। इन्हें एक साथ पर्दे पर देखना किसी जादू से कम नहीं होगा। तुर्की अललशिख का यह ऐलान बॉलीवुड के लिए एक नया अध्याय शुरू करने का संकेत दे रहा है। अब सभी की नजरें इस बड़े सरप्राइज पर टिकी हैं। क्या यह एक फिल्म होगी, एक इवेंट होगा, या कुछ और खास? जवाब के लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।
Manoj Bajpayee ने तोड़ी चुप्पी, बिहार चुनाव से पहले वायरल फर्जी वीडियो पर दी सफाई








