Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 2 नवंबर को 60 साल के हो रहे हैं। जन्मदिन से ठीक पहले उन्होंने अपनी पसंदीदा परंपरा निभाते हुए एक्स (पहले ट्विटर) पर ‘आस्क एसआरके’ सेशन रखा। फैंस के सवालों के बीच उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ के बारे में बड़े हिंट दिए। साथ ही, बेटे आर्यन खान की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर भी बात की। माहौल खुशी का था, लेकिन एक ट्रोल ने बीच में खलल डाल दी। शाहरुख ने उसे अपने चिरपरिचित अंदाज में चुप करा दिया।
Shah Rukh Khan ने ट्रोल को लताड़ा
एक यूजर ने हिंदी में लिखा, “भाई ये बता तुममें कोई टैलेंट नहीं ना तेरी शक्ल बढ़िया है फिर तू स्टार कैसे बन गया। तुझसे बढ़िया तो मेरी शक्ल मुझे कोई पहचानता तक नहीं।”शाहरुख ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “भाई शक्ल तो ठीक है… अक्ल का नहीं बोला तुमने!!! वो है या….???” बस इतना कहकर उन्होंने ट्रोल को आईना दिखा दिया। शाहरुख के इस जवाब की फैंस काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। शाहरुख बड़े मौकों पर हमेशा फैंस से जुड़ते हैं। इस दौरान वह कभी मजाकिया, कभी सख्त जवाब देते रहते हैं।
भाई शकल तो ठीक है …अक़्ल का नहीं बोला तुमने!!! वो है या….??? https://t.co/xoR50vsxZZ
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 30, 2025
Shah Rukh Khan का 60वां जन्मदिन
इस बार शाहरुख के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए सिनेमा प्रेमियों के लिए कमाल का प्लान तैयार किया गया है। पीवीआर आइनॉक्स लिमिटेड दो हफ्ते का एसआरके फिल्म फेस्टिवल लेकर आ रहा है। इसमें शाहरुख की सात कल्ट फिल्में फिर से सिनेमाघरों में आएंगी। कभी हां कभी ना, दिल से, देवदास, मैं हूं ना, ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और जवान की कुल 75 सिनेमाघरों में 30 से ज्यादा शहरों में स्क्रीनिंग होगी। विदेशों में भी कुछ शोज रखे गए हैं ।फैंस के लिए ये मौका पुरानी यादें ताजा करने का होगा। फिलहाल, टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है।








