Raaka: दक्षिण भारतीय सिनेमा के स्टाइल आइकन अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की पहली बार साथ काम करने वाली फिल्म का टाइटल आखिरकार सामने आ गया है। फिल्म का नाम ‘राका’ है। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर रिलीज किया गया पहला लुक पोस्टर देखकर फैंस पूरी तरह दीवाने हो गए हैं। पोस्टर में अल्लू अर्जुन का लुक बिल्कुल नया और दमदार है। वे गंजे सिर के साथ, आंखों में काजल लगाए और चेहरे पर आधा छिपा वुल्फ जैसा पंजा लिए नजर आ रहे हैं। यह लुक उनके करियर का सबसे अलग और बोल्ड अवतार है।
Still Alive: समय रैना के नए स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ पर मुकेश खन्ना का तीखा हमला, जानिए क्या कहा?
शाहरुख ने की Raaka की तारीफ
यह एक हाई-कॉन्सेप्ट साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें अल्लू अर्जुन ‘वुल्फ-क्रिएचर’ जैसे किरदार में दिख रहे हैं। पोस्टर देखकर ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म की दुनिया बेहद भव्य और अनोखी होने वाली है। शाहरुख खान का स्पेशल विशफिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि विजुअल्स “इंट्रिगिंग और अमेजिंग” हैं। शाहरुख ने फिल्म की एनर्जी को तीन शब्दों में समेट दिया “मास, मास, मास”।
Happy Birthday @alluarjun … the poster is intriguing and amazing just like you are. Can’t wait to see what you guys have put together. This experience will be… in Atlee’s words – Mass masss massss!! #Raaka looks so exciting, all the best!! @Atlee_dir pic.twitter.com/QHh3ZkpKQh
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 8, 2026
अल्लू अर्जुन ने किया शुक्रिया
अल्लू अर्जुन ने भी शाहरुख का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया, “शाहरुख गरु… थैंक यू सो मच फॉर योर वंडरफुल बर्थडे विशेस। यह डेफिनेटली एक बहुत स्पेशल वाला है सर। हम उम्मीद करते हैं कि जो हम कर रहे हैं, वह आपके दिल को छू ले। आपकी सारी मोहब्बत और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। लव एंड रिस्पेक्ट।” फिल्म सन पिक्चर्स द्वारा भव्य स्तर पर बनाई जा रही है। मुख्य भूमिकाओं में दीपिका पादुकोण और रम्या कृष्णन हैं। संगीत साई अभ्यंकर दे रहे हैं। फिल्म 2027 में सात भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी। पहला लुक रिलीज होते ही फैंस में भारी उत्साह है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि अल्लू अर्जुन इस वुल्फ अवतार को स्क्रीन पर कितना दमदार बनाते हैं और एटली इस विशाल साइंस फिक्शन कहानी को कैसे पेश करते हैं।‘राका’ निश्चित रूप से 2027 की सबसे बड़ी और सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनने जा रही है।







