Ravi Kishan Death Threat: बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने सोशल मीडिया पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें फोन पर भद्दी गालियां दी गईं। बदमाशों ने उनकी मां के लिए भी अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। रवि किशन ने सबसे चौंकाने वाली बात बताते हुए कहा कि कॉल करने वाले ने भगवान श्रीराम के खिलाफ भी अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया।
‘यह आस्था और संस्कृति पर हमला’
रवि किशन ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा कि यह सिर्फ मेरा अपमान नहीं, हमारी आस्था और भारतीय संस्कृति पर हमला है।” उन्होंने इसे समाज में नफरत फैलाने की साजिश बताया और कहा कि ऐसे लोगों का मुकाबला लोकतंत्र और मजबूत विचारों से होगा। न डरूंगा, न झुकूंगा।
Bigg Boss 19: जिस स्वेटर के लिए Tanya Mittal और Malti Chahar लड़ रहीं, वो अमाल का है ही नहीं
मुझे हाल ही में फ़ोन पर अपशब्द कहे गए, मेरी माता जी को लेकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। यहां तक कि मुझे जान से मारने की धमकियां दी गईं और प्रभु श्रीराम के प्रति अपमानजनक शब्द कहे गए। यह न केवल मेरे व्यक्तिगत सम्मान पर, बल्कि हमारी आस्था और भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों पर…
— Ravi Kishan (@ravikishann) October 31, 2025
न डरूंगा न झुकूंगा: रवि किशन (Ravi Kishan Death Threat)
एक्स पर रवि किशन ने लिखा, “मुझे हाल ही में फ़ोन पर अपशब्द कहे गए, मेरी माता जी को लेकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। यहां तक कि मुझे जान से मारने की धमकियां दी गईं और प्रभु श्रीराम के प्रति अपमानजनक शब्द कहे गए। यह न केवल मेरे व्यक्तिगत सम्मान पर, बल्कि हमारी आस्था और भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों पर भी सीधा प्रहार है। ऐसे कृत्य समाज में नफरत और अराजकता फैलाने की कोशिश हैं, जिनका जवाब लोकतांत्रिक और वैचारिक मजबूती से दिया जाएगा। मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि न मैं इन धमकियों से डरता हूं, न झुकूंगा।जनसेवा, राष्ट्रवाद और धर्म के पथ पर चलना मेरे लिए कोई राजनीतिक रणनीति नहीं, बल्कि जीवन का संकल्प है। मैं इस मार्ग पर हर परिस्थिति में अडिग रहूंगा, चाहे इसके लिए मुझे किसी भी कीमत का सामना क्यों न करना पड़े। यह मार्ग कठिन है, पर मुझे इसी में अपना जीवन सार्थक दिखाई देता है। मेरे लिए यह संघर्ष आत्मसम्मान, आस्था और कर्तव्य की रक्षा का प्रतीक है और मैं अंत तक दृढ़ रहूंगा, निष्ठावान रहूंगा।”
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने ट्रोल को लगाई कायदे से फटकार, दमदार जवाब से की बोलती बंद








