Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ विदेशों में भी रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा रही है। खासकर नॉर्थ अमेरिका (अमेरिका और कनाडा) में फिल्म ने कमाल कर दिया। सिने हब की पोस्ट के मुताबिक दूसरे शनिवार को अकेले दिन में 1.30 मिलियन डॉलर की कमाई की है। यह किसी भी भारतीय फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन नॉर्थ अमेरिका में है।
नॉर्थ अमेरिका में Dhurandhar की सुनामी
ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे ‘हरिकेन’ और ‘सुनामी’ बता रहे हैं, क्योंकि फिल्म रुकने का नाम ही नहीं ले रही। नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने करीब 11 करोड़ रुपये की कमाई की है। सैकनिल्क के मुताबिक भारत में तो धुरंधर पहले ही 290 करोड़ पार कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका क्रेज अलग लेवल का है। विदेश में बसे भारतीय इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में उमड़ रहे हैं। रणवीर की एनर्जी, अक्षय खन्ना का स्वैग वाला रोल और आदित्य धर की ग्रिपिंग डायरेक्शन से लेकर सब कुछ दर्शकों को पसंद आ रहा है।
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 17: तीसरे रविवार को ‘तेरे इश्क में’ की रफ्तार फिर हुई तेज
RANVEER SINGH is TEARING APART RECORDS in NORTH AMERICA🔥🥶
Yes, #Dhurandhar records BIGGEST DAY OF $ 1.30M on 2nd Saturday in North America which is SIMPLY SENSATIONAL and BIGGER THAN ALL THE INDIAN FILMS EVER ✅💥
This is HURRICANE – A TSUNAMI 🌊 @RanveerOfficial @jiostudios… pic.twitter.com/hl96336NI2
— CineHub (@Its_CineHub) December 14, 2025
विदेश में Dhurandhar का बढ़ रहा क्रेज
फिल्म को लेकर वर्ड ऑफ माउथ इतना स्ट्रॉन्ग है कि दूसरे हफ्ते में भी कमाई बढ़ रही है। ट्रेड जानकारों का कहना है कि यह आंकड़ा सेंसेशनल है। अगर यही रफ्तार रही तो धुरंधर विदेश में और भी तगड़े कई रिकॉर्ड बनाती नजर आएगी। रणवीर सिंह के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। उनकी फिल्में हमेशा विदेशों में अच्छा करती हैं, लेकिन धुरंधर ने सबको पीछे छोड़ दिया है।






