GlobeTrotter: साउथ सिनेमा के डायरेक्टर एसएस राजामौली की अगली फिल्म ‘ग्लोबट्रॉटर’ (एसएसएमबी29) से मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन का पहला लुक रिलीज हो गया। यह लुक देखते ही फैंस के बीच तहलका मच गया। पृथ्वीराज व्हीलचेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी यह व्हीलचेयर कोई साधारण नहीं, बल्कि हाई-टेक और एडवांस्ड जैसे कोई फ्यूचरिस्टिक गैजेट जैसी नजर आ र ही है।
कुम्भा के रोल में आएंगे नजर
फिल्म में उनका किरदार ‘कुम्भा’ नाम से जाना जाएगा। पृथ्वीराज सुकुमारन ने खुद एक्स पर यह पोस्टर शेयर किया है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म हॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे सकती है।
Presenting KUMBHA..The most complex mind I have ever played…
Ready for you @urstrulymahesh 🔥
It’s game on @priyankachopra.Thank you @ssrajamouli sir for crafting a world that constantly tests my limits… 😇🙏🏻#GlobeTrotter@mmkeeravaani @SriDurgaArts @SBbySSK pic.twitter.com/zyCV1ZZy4l
— Prithviraj Sukumaran (@PrithviOfficial) November 7, 2025
राजामौली ने पहले ही दे दिया था अपडेट
इससे पहले फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली ने पोस्ट के जरिए 7 नवंबर को जानकारी दी थी कि पृथ्वीराज का लुक उसी दिन लॉन्च किया जाएगा। पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “क्लाइमैक्स शूट तीनों लीड एक्टर्स के साथ चल रहा है। #GlobeTrotter इवेंट की तैयारी भी जोरों पर है। हम कुछ ऐसा ट्राई कर रहे हैं जो पहले कभी नहीं हुआ। 15 नवंबर को सब एक्सपीरियंस करेंगे। आज पृथ्वीराज का लुक जारी होगा!” यह पोस्ट आते ही वायरल हो गई। वहीं, पृथ्वीराज ने रिप्लाई में हार्ट और स्माइली इमोजी शेयर कर खुशी जताई थी।








