Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ भारत में ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। थिएटर्स में मिडनाइट शोज तक चल रहे हैं। मुंबई में रात 12.45 बजे से सुबह 4.10 बजे तक शोज शुरू हो गए हैं। पुणे में भी 12.20 बजे से स्क्रीन्स चल रही हैं। दर्शकों की दीवानगी इतनी है कि ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इसे ‘अनस्टॉपेबल डिमांड’ कहा है।
Elvish Yadav की बहन ने किया Aukaat Ke Bahar का रिव्यू, सीजन 2 के लिए कह दी ये बड़ी बात
Dhurandhar की वजह से टेंशन में आया Pakistan
इस फिल्म की रिलीज के बाद पाकिस्तान टेशन में नजर आ रहा है। इसकी वजह है कराची के ल्यारी इलाके मे हिंसा और गैंगवार की परतों को खोलकर रख देना। फिल्म में ल्यारी की खतरनाक सच्चाई दिखाई गई है, जहां कभी गैंगस्टर रहमान डकैत का राज चलता था। यह इलाका 2009 तक गैंगवार के लिए मशहूर था। फिल्म रिलीज होने के बाद पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने इसे नकारात्मक प्रोपगैंडा करार दे दिया।
Dhurandhar ने Pathaan को पछाड़ा, बदलकर रख दी स्पाई थ्रिलर फिल्मों की परिभाषा, रचने जा रही इतिहास
मंत्री ने ल्यारी पर फिल्म का किया एलान
सूचना मंत्री शरजील इनाम मेमन ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया, “धुरंधर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की पाकिस्तान, खासकर ल्यारी के खिलाफ निगेटिव प्रोपगैंडा की एक और मिसाल है। ल्यारी हिंसा नहीं बल्कि संस्कृति, शांति, टैलेंट और मजबूती का प्रतीक है।”उन्होंने आगे लिखा, “अगले महीने ‘मेरा ल्यारी’ रिलीज होगी जो ल्यारी का असली चेहरा शांति, समृद्धि और गर्व को दिखाएगी।”
Elvish Yadav ने Dhurandhar के वायरल डांस पर लगाए ठुमके, मलाड मीटअप में फैंस के साथ मचाया धमाल!

पाकिस्तान में Dhurandhar को लेकर क्या कह रहे लोग?
मेमन ने फिल्म के पोस्टर्स भी शेयर किए। यह सिंधी भाषा की फिल्म है जो ल्यारी की सकारात्मक छवि पेश करेगी। कुछ रिपोर्ट्स में इसे पहले ‘बेहनाज’ नाम से जाना जाता था, लेकिन अब नाम बदलकर ‘मेरा ल्यारी’ कर दिया गया है।
Dhurandhar की सुनामी नॉर्थ अमेरिका तक पहुंची, दूसरे शनिवार को सभी भारतीय फिल्मों का रिकॉर्ड टूटा
गल्फ देशों में Dhurandhar पर प्रतिबंध
उधर, गल्फ देशों में फिल्म पर बैन लग गया है। बहरीन, कुवैत, कतर, यूएई, सऊदी अरब और ओमान में रिलीज नहीं हुई। वजह बताई जा रही है कि कहानी और किरदार पाकिस्तान के खिलाफ लग सकते हैं। इन देशों के पाकिस्तान से अच्छे रिश्ते हैं, इसलिए सेंसर बोर्ड ने इसे मंजूरी नहीं दी।








