Mirai Box Office Collection Worldwide Day 7: फिल्म ‘मिराय’ दुनियाभर में छप्परफाड़ कमाई कर रही है। फिल्म में तेजा सज्जा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। वहीं, मनोज मांचू फिल्म में अहम किरदार में हैं। यह फिल्म भारत के साथ अन्य देशों में भी अच्छा कारोबार कर रही है। आइए जानते हैं कि पहले हफ्ते में इस फिल्म की कमाई कितनी रही है।
Jolly LLB 3 X Review: जॉली एलएलबी 3 देखकर दर्शकों ने लगाई बेस्ट फिल्म की मुहर
Mirai Box Office Collection Worldwide Day 7
पहले हफ्ते में यह फिल्म 112.10 करोड़ का ग्रॉस कारोबार करने में सफल रही है। कमाई के ये आंकड़े तेजा सज्जा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इससे पहले यह फिल्म पांच दिन में 100 करोड़ की ग्रॉस कमाई करने में सफल रही थी।
View this post on Instagram
भारत में भी कर रही शानदार प्रदर्शन
भारत में भी यह फिल्म अब तक अच्छा कारोबार करने में सफल रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार पहले हफ्ते में यह फिल्म 65.1 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। फिल्म के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि यह जल्द ही भारत में 100 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।
Mirai Box Office Collection Day 7: मिराय बटोर रही दोनों हाथों से नोट, पहले हफ्ते इतना रहा कलेक्शन
हनु-मान के बाद दूसरी सफलता
बता दें कि फिल्म हनु-मान के बाद यह तेजा सज्जा की दूसरी बड़ी सफलता है। मिराय में उन्होंने एक योद्धा का किरदार निभाया है। कार्तिक गट्टामनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के वीएफएक्स की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। दिग्गज भी हैरान हैं कि 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स कैसे इतने ज्यादा शानदार हैं।
फिल्म में हैं ये सितारे
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो तेजा सज्जा और मनोज मांचू के अलावा इसमें जगपति बाबू और श्रिया सरन भी हैं। सभी कलाकारों की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।






