Mastiii 4: इस शुक्रवार यानी 21 नवंबर को रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती 4’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ट्रेलर के आते ही फैंस में जोश भर गया था और अब खबर आ गई है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को लगभग बिना किसी बड़े कट के पास कर दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक कुल मिलाकर सिर्फ 39 सेकंड की कटिंग हुई है।
Shah Rukh Khan-Salman Khan की जोड़ी ने फिर जीता दिल, दिल्ली की शादी में जमकर थिरके
सेंसर बोर्ड ने Mastiii 4 क्या-क्या बदला?
- चार डायलॉग्स में बदलाव किए गए। एक जगह “बहन” शब्द हटाया गया, दूसरी जगह “आइटम” शब्द को सही शब्द से रिप्लेस किया गया।
- एक शराब के ब्रांड का नाम बदलकर काल्पनिक नाम कर दिया गया।
- विजुअल्स में 9 सेकंड का “टॉप एंगल एनिमल हम्पिंग” सीन पूरी तरह डिलीट कर दिया गया।
- 30 सेकंड के चेहरे के क्लोज शॉट्स को कम किया गया।
Farrhana Bhatt: फरहाना भट्ट मां के पैरों पर गिरकर फूट-फूटकर रोईं, प्रोमो देख फैंस की आंखें भी नम
कितनी लंबी बनी Mastiii 4?
इन छोटे-मोटे बदलावों के बाद 17 नवंबर को फिल्म को ‘A’ (एडल्ट्स ओनली) सर्टिफिकेट मिल गया। सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक फिल्म की कुल लंबाई 144 मिनट 17 सेकंड यानी 2 घंटे 24 मिनट है। 2004 में आई ‘मस्ती’, फिर 2013 में ‘ग्रैंड मस्ती’ और 2016 में ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ के बाद फैंस को 9 साल बाद चौथा पार्ट मिल रहा है। मिलाप मिलन जावेरी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। उन्होंने पिछले महीने ही ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से सरप्राइज सुपरहिट दिया था।
फिल्म में हैं ये सितारे
इस बार रितेश, विवेक और आफताब के साथ रुही सिंह, श्रेया शर्मा, एलनाज नोरौजी, नतालिया जानोसेक, शाद रंधावा, निशांत सिंह मलकानी, अरशद वारसी, तुषार कपूर और नरगिस फाखरी भी हैं। ट्रेलर में दिख रहे बिंदास जोक्स, यूके की चकाचौंध और तीन शादीशुदा दोस्तों की नई शरारतें देखकर लग रहा है कि थिएटर्स में फिर हंसी का बम फूटेगा। सेंसर बोर्ड ने भी ज्यादा सख्ती नहीं की, तो फिल्म लगभग वैसी ही पहुंचेगी जैसी मेकर्स ने बनाई थी।
Haq Box Office Collection Day 12: ‘हक’ ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर जमाया हक, जानिए कितनी हुई कमाई








