Kis Kis Ko Pyaar Karoon 2: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर हंगामा मचाने को तैयार हैं। उनकी सुपरहिट फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ का सीक्वल ‘किस किसको प्यार करूं 2’ (KKPK2) की रिलीज डेट का एलान हो गया है। इस बार हंसी, मस्ती और कन्फ्यूजन का तड़का पहले से भी ज्यादा दमदार होने की उम्मीद है। कपिल के फैंस इस खबर से खासे उत्साहित हैं।
Rishabh Tandon की पत्नी रशियन, दिल्ली में रहते हैं माता पिता, जानें परिवार के बारे में सबकुछ
नई स्टारकास्ट आएगी नजर
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। किस किसको प्यार करूं 2′ में कपिल शर्मा के साथ नई और ताजा स्टारकास्ट नजर आएगी। हीरा वारिना, तृधा चौधरी, परुल गुलाटी और आयशा खान फिल्म में लीड रोल्स में हैं। ये कपिल के साथ रोमांस और कॉमेडी का तड़का लगाएंगी। वहीं, मनजोत सिंह एक अहम किरदार में दिखेंगे, जिनकी टाइमिंग पहले ही फैंस को हंसा चुकी है। कपिल का किरदार फिर से उलझन भरी लव स्टोरी में फंसता नजर आएगा, लेकिन इस बार कहानी में नए ट्विस्ट्स होंगे।
Ek Deewane Ki Deewaniyat के फैन हुए एल्विश यादव, बोले- एक एक डायलॉग…
फिल्म से जुड़े कई बड़े नाम
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 को अनुकल्प गोस्वामी ने निर्देशित किया है। प्रोडक्शन की कमान वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के रतन जैन, गणेश जैन और मशहूर डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मुस्तान ने संभाली है। स्टार स्टूडियोज भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा है। अब्बास-मुस्तान की थ्रिलर फिल्मों का अनुभव इस बार कॉमेडी को नया रंग देगा।
Thamma Box Office Collection Day 2: थामा का दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, जानें कलेक्शन
पहली फिल्म थी सुपरहिट
2015 में रिलीज हुई ‘किस किसको प्यार करूं’ कपिल शर्मा की डेब्यू फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। कपिल का मजेदार अंदाज और तीन बीवियों वाली कहानी ने दर्शकों को खूब हंसाया था। सीक्वल में भी वही मस्ती भरा फ्लेवर होगा, लेकिन नई कहानी और किरदार इसे और मजेदार बनाने की कोशिश करेंगे।
Ek Deewane Ki Deewaniyat के फैन हुए एल्विश यादव, बोले- एक एक डायलॉग…








