Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 8: किस किसको प्यार करूं 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप हो चुकी है। कपिल शर्मा की यह फिल्म दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। यही वजह है कि टिकट खिड़की पर यह फिल्म अपनी लागत के बराबर भी कलेक्शन नहीं कर सकी। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।
आठवें दिन इतनी कमाई का अनुमान (Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 8)
किस किसको प्यार करूं 2 ने सात दिनों में 10.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अवतार फायर एंड ऐश के आने के बाद यह फिल्म ज्यादातर सिनेमाघरों से गायब नजर आ रही है। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने 8वें दिन 22 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसकेसाथ ही फिल्म की कुल कमाई 11.07 करोड़ रुपये हो गई है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 15: रुकने का नाम नहीं ले रही ‘धुरंधर’, 15वें दिन हुई इतनी कमाई
अब नेटफ्लिक्स पर नजर आएंगे कपिल शर्मा
किस किसको प्यार करूं 2 की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में कपिल शर्मा, वरीना हुसैन, आयशा खान, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और मंजोत सिंह जैसे कलाकार है। फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। कपिल के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के वह वह जल्द ही नेटफ्लिक्स पर द ग्रेंट इंडियन कपिल शो का चौथा सीजन लेकर आने वाले हैं। इस शो की पहली गेस्ट प्रियंका चोपड़ा होंगी।
3 Idiots Sequel में होंगे ‘4 इडियट्स’, चौथा सुपरस्टार ढूंढ रहे मेकर्स






