Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 5: किस किस को प्यार करूं 2 फिल्म धुरंधर के सामन पूरी तरह से धराशायी हो गई है। कपिल शर्मा की लोकप्रियता भी फिल्म को अच्छी कमाई नहीं करा सकी है। इस फिल्म से ज्यादा लोग रणवीर सिंह की धुरंधर को तरजीह दे रहे हैं। यही वजह है कि यह फिल्म पांचवें दिन ही फ्लॉप होने की कगार पर पहुंच चुकी है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन कैसा रहा है।
Akhanda 2 Thaandavam Box Office Collection Day 5: ‘अखंडा 2’ 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हुई फेल
पांचवें दिन कितनी हुई कमाई? (Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 5)
सैकनिल्क के मुताबिक किस किसको प्यार करूं 2 ने पांचवें दिन 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 9.15 करोड़ रुपये हो गई है। रिलीज के इतने दिन बाद भी फिल्म का 10 करोड़ तक भी न पहुंच पाना निराशाजनक है। आने वाला समय इस फिल्म के लिए काफी मुश्किल नजर आ रहा है।
फिल्म में हैं ये कलाकार
किस किसको प्यार करूं 2 की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में कपिल शर्मा के अलावा आयशा खान, वरीना हुसैन और त्रिधा चौधरी भी हैं। फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। समीक्षकों से भी किस किसको प्यार करूं 2 को मिली-जुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।






