Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 4: कपिल शर्मा को फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। हमेशा की तरह इस फिल्म में भी उन्होंने लोगों को हंसाने की पूरी कोशिश की। हालांकि, फिल्म को रिलीज करने की टाइम पूरी तरह से गलत साबित हुई। धुरंधर के बवंडर के सामने यह फिल्म पूरी तरह से गायब होने की कगार पर पहुंच गई है। आइए जानते हैं कि मंडे टेस्ट में फिल्म का क्या हाल रहा है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 11: ‘धुरंधर’ ने 11वें दिन मचाया बवंडर, कांप उठा बॉक्स ऑफिस
मंडे टेस्ट में पास या फेल? (Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 4)
सैकनिल्क के मुताबिक किस किसको प्यार करूं 2 ने रविवार को 2.85 करोड़ का कोराबर किया। रविवार की छुट्टी के बावजूद फिल्म ने महज 14 फीसदी का उछाल दर्ज किया है। वहीं, सोमवार को फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी धीमी है। चौथे दिन फिल्म ने 70 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 7.95 करोड़ रुपये हो गई है।
Dhurandhar की वजह से टेंशन में आया Pakistan, अब उठाया ये कदम
फिल्म को मिल रही मिली जुली प्रतिक्रियाएं
किस किस को प्यार करूं 2 को समीक्षकों के साथ दर्शकों की भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। यही वजह है कि फिल्म टिकट खिड़की पर कमाल नहीं दिखा पा रही है। वहीं, धुरंधर ने भी फिल्म की कमाई को काफी नुकसान पहुंचाया है। यह फिल्म अब तक 10 करोड़ तक भी नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में इस फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है।
Elvish Yadav की बहन ने किया Aukaat Ke Bahar का रिव्यू, सीजन 2 के लिए कह दी ये बड़ी बात






