Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 14: ‘किस किसको प्यार करूं 2’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है। हालांकि, यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों में लगी हुई। सीमित स्क्रीन्स के साथ यह फिल्म अब भी प्रदर्शित हो रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने दो हफ्ते में कितना कारोबार किया है।
‘किस किसको प्यार करूं 2’ का कैसा है हाल? (Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 14)
‘किस किसको प्यार करूं 2’ धुरंधर और अवतार के सामने पूरी तरह से दब गई। हालांकि, फिल्म अब भी लाखों में कलेक्शन कर रही है। 14वें दिन इस फिल्म ने 4 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 12.31 करोड़ रुपये हो गई है। अब फिल्म सिनेमाघरों को अलविदा कहने की तैयारी में है।
Mridul ने क्रिसमस पर बच्चों को दिए गिफ्ट्स, बच्चों की शिक्षा के लिए जज्बा देख लोग कर रहे तारीफ
पहली पार्ट ने दिखाया था कमाल
बता दें कि ‘किस किसको प्यार करूं 2’ टिकट खिड़की पर सफल रही थी। इस फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। फिल्म कम बजट में बनी थी और अच्छी कमाई करने में कामयाब रही थी। इस वजह से फिल्म के दूसरी पार्ट से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें थी। हालांकि, फैंस की उम्मीदों पर यह फिल्म खरी नहीं उतर सकी।
Dhurandhar Box Office Collection Day 21: धुरंधर की सुनामी 21वें दिन हुई तेज, जानें कलेक्शन






