Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2‘ दिसंबर में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वह कमाल नहीं दिखा पाई। वजह थी दो बड़ी फिल्मों का दबदबा। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और हॉलीवुड की ‘अवतार’। इनकी वजह से थिएटर्स में स्क्रीन्स कम मिलीं और फिल्म की कमाई प्रभावित हुई। लेकिन मेकर्स हार नहीं मान रहे। फैंस के उत्साह को देखते हुए उन्होंने फिल्म को फिर से रिलीज करने का फैसला किया है।
दोबारा रिलीज होगी Kis Kisko Pyaar Karoon 2
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रोड्यूसर रतन जैन ने जनवरी 2026 में फिल्म की री-रिलीज करने का प्लान बनाया है। नई रिलीज डेट जल्द अनाउंस की जाएगी। तरण ने कहा कि फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। पहली रिलीज में स्क्रीन्स की कमी ने फिल्म को नुकसान पहुंचाया था।
Dhurandhar Box Office Collection Day 22: ‘धुरंधर’ की धाकड़ कमाई जारी, जानें 22वें दिन का कलेक्शन
KAPIL SHARMA’S ‘KIS KISKO PYAAR KAROON 2’ TO *RE-RELEASE* IN JAN 2026… The theatrical run of #KisKiskoPyaarKaroon2, starring #KapilSharma, was impacted due to limited screen availability, owing to two major releases – #Dhurandhar and #Avatar.
Keeping the fan excitement in… pic.twitter.com/L3LTJyUN8R
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 26, 2025
अगले महीने पर कमाल दिखाएंगे कपिल!
‘किस किसको प्यार करूं 2’ में कपिल शर्मा एक ऐसे शख्स के रोल में हैं जो गलती से कई शादियां कर लेता है। फिल्म में हंसी, कन्फ्यूजन और फैमिली ड्रामा भरा है। पहली फिल्म 2015 में हिट रही थी, लेकिन सीक्वल को सही मौका नहीं मिला। अब री-रिलीज से मेकर्स को उम्मीद है कि दर्शक थिएटर्स में आएंगे और कपिल की कॉमेडी का मजा लेंगे। कपिल के फैंस इस खबर से खुश हैं। जनवरी में कम्पटीशन कम होगा तो कमाई अच्छी हो सकती है। देखते हैं यह प्लान कितना कामयाब होता है। कपिल की कॉमेडी फिर से थिएटर्स में गूंजने वाली है।








