Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 2: कांतारा चैप्टर 1 की रफ्तार दूसरे दिन पड़ी धीमी? जानें कलेक्शन

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 2: कांतारा चैप्टर 1 को पहले दिन धांसू ओपनिंग मिली थी। फिल्म के एडवांस बुकिंग से ही साफ हो गया था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर शुरुआत करेगी। आइए जानते हैं कि दूसरे दिन फिल्म ने कितना कारोबार कर लिया है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 2: ‘सनी संस्कारी…’ को दूसरे दिन लगा झटका?

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1

कांतारा चैप्टर 1 फिल्म कांतारा का प्रीक्वल है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई की। गुरुवार को फिल्म ने कन्नड़ में 18 करोड़, तेलुगु में 12.5 करोड़, हिंदी में 19.5 करोड़, तमिल में 5.25 करोड़ और मलायलम में 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म ने पहले दिन कुल 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 15: 15वें दिन कांतारा 2 के आगे जॉली एलएलबी 3 ने नहीं मानी हार

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 2

हालांकि, छुट्टियां खत्म होने की वजह से कांतारा चैप्टर 1 की रफ्तार दूसरे दिन सुस्त नजर आ रही है। शाम तक के आंकड़ों पर अगर गौर करें तो फिल्म ने में 22.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। इसके साथ ही फिल्म का  कुल कलेक्शन अब 84.53 करोड़ रुपये हो चुका है। रात तक में फिल्म की कमाई में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। दो दिन में यह फिल्म 100 करोड़ के काफी करीब पहुंच सकती है।

Kantara Chapter 1 Review on X: कांतारा चैप्टर 1 देखकर लोगों के रोंगटे हुए खड़े, बोले- इस बार 1000 करोड़ पक्का

कितना है फिल्म का बजट?

फिल्म का बजट 125 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि डिजिटल राइट्स से यह फिल्म अब लागत पहले ही वसूल कर चुकी है। वहीं, फिल्म को मिले रिस्पॉन्स के बाद यह कहा जा सकता है कि जल्द ही यह अपनी लागत के बराबर कमाई कर लेगी। ऋषभ के अलावा फिल्म में रुकमणि वसंत, जयराम और गुलशन देवैया जैसे सितारे हैं। सभी कलाकारों की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आई है। हालांकि, कुछ लोगों ने पहले भाग को ज्यादा बेहतर बताया है।

Jolly LLB 3 Box Office Collection: जॉली एलएलबी 3 बनी अक्षय कुमार की 19वीं 100 करोड़ी फिल्म

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?