Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 11: कातांरा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल दिखा रही है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। दर्शकों को यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रही है। यही वजह है कि टिकट खिड़की पर फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि 11वें दिन फिल्म का कारोबार कैसा रहा है।
Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 11
ऋषभ शेट्टी ने कांतारा चैप्टर 1 से लोगों के दिलों को छू लिया है। कन्नड़ भाषा के साथ यह फिल्म हिंदी में भी बंपर कमाई कर रही है। बीते दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 38 करोड़ का कलेक्शन कर सभी को हैरान कर दिया। अब फिल्म के 11वें दिन के भी रुझाने आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने दूसरे रविवार को 32.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई भारत में 430.97 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि यह आंकड़े शाम तक के हैं। रात तक इनमें बदलाव देखने को मिल सकता है।
Babil Khan: बाबिल खान की इंस्टाग्राम पर वापसी, डिप्रेशन से जंग के बाद की पहली पोस्ट
Kantara Chapter 1 Box Office Collection
इससे पहले कांतारा चैप्टर 1 ने पहले हफ्ते में धुआंधार कमाई की थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में कन्नड़ भाषा में 106.95 करोड़ रुपये, तेलुगु में 63.55 करोड़, हिंदी में 108.75 करोड़, तमिल में 31.5 करोड़ और मलयालम 26.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 337.4 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। वहीं नौवें दिन फिल्म ने 22.25 करोड़, 10वें दिन 70 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ 38 करोड़ रुपये बटोरे थे।
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 23: जॉली एलएलबी 3 ने 23वें दिन फिर दिखाई ताकत, जानें कलेक्शन






