Kantara Chapter 1 Advance Booking: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ ने 2022 में हर किसी का दिल जीत लिया था। अब इसका प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर 1’ फैंस की बेताबी को खत्म करने आ रहा है। यह पैन-इंडिया फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने रिकॉर्डतोड़ व्यूज बटोरे थे। अब एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने के संकेत दे दिए हैं।
OG Box Office Collection Day 4: ‘ओजी’ ने चौथे दिन की धुआंधार कमाई, 150 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
Kantara Chapter 1 Advance Booking Day 1
ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग और डायरेक्शन का जादू फिर से दर्शकों को बांधने को तैयार नजर आ रहा है। होमबाले फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक कन्नड़ वर्जन में 1.5 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। इससे 5.42 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो गई है। यह आंकड़ा कर्नाटक में फिल्म की जबरदस्त लोकप्रियता दिखाता है। वहीं, हिंदी बेल्ट में अभी तक 89 लाख रुपये से ज्यादा के टिकट बिके हैं। तेलुगु वर्जन में केवल 3.52 लाख रुपये की बुकिंग हुई है। इसके अलावा तमिल में 5.23 लाख और मलयालम में 31.2लाख रुपये की बुकिंग हो चुकी है। दिग्गजों का मानना है कि नवरात्रि और दशहरा सीजन की वजह से वीकेंड तक बुकिंग में और उछाल आएगा।
OG Box Office Collection Day 4: ‘ओजी’ ने चौथे दिन की धुआंधार कमाई, 150 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
ट्रेलर देखकर बढ़ी उत्सुकता
‘कांतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था। इसने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। ट्रेलर में ऋषभ शेट्टी की शानदार अदाकारी देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। फिल्म के शानदार सिनेमैटोग्राफी ने 2022 की ‘कांतारा’ की यादें ताजा कर दी हैं। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। होमबले फिल्म्स की ‘केजीएफ’ और ‘सालार’ की सफलता के बाद, ‘कांतारा चैप्टर 1’ से भी उम्मीदें आसमान छू रही हैं।
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 10: जॉली एलएलबी 3 ने 10वें दिन उड़ाया गर्दा, जानें कमाई






