Jolly LLB 3 X Review: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने सिनेमाघरों में हंसी का तूफान ला दिया है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की धांसू जोड़ी ने दर्शकों को कोर्टरूम की जंग में हंसाते-हंसाते लोट-पोट कर दिया। साथ ही, यह फिल्म गंभीर मुद्दे पर भी बात करती है। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर रिव्यूज की बाढ़ आ गई है। ज्यादातर यूजर्स इसे सीरीज का सबसे मजेदार पार्ट बता रहे हैं।
Jolly LLB 3 X Review
फिल्म में अक्षय और अरशद चालाक वकील बने हैं। दोनों के बीच की टक्कर दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आई। एक फैन ने लिखा, “यह फिल्म पिछले दोनों भागों से भी अच्छी है। एक शख्स को फिल्म की कॉमेडी काफी ज्यादा पसंद आई। लोगों के अलावा क्रिटिक्स को भी यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई है। ज्यादातर समीक्षकों ने फिल्म की तारीफ की है। माना जा रहा है कि सकारत्मक वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म के कलेक्शन को फायदा मिलेगा।
#JollyLLB3 is receiving excellent early public reviews with many of them saying it’s the best part of the franchise. #AkshayKumar #JollyLLB3Review pic.twitter.com/GSDQGztb2z
— Shivam (@Akkian_Shivam) September 19, 2025
फिल्म में ये सितारे भी हैं मौजूद
फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अमृता राव, हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला, सीमा बिस्वास और गजराज राव जैसे सितारे भी हैं। फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। इससे पहले के दोनों भाग भी उन्होंने ही बनाया था।








