Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 18: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूती साबित कर रही है। रिलीज के 18वें दिन भी फिल्म दर्शकों को थिएटर्स में खींच रही है। भले ही ‘कांतारा चैप्टर 1’ जैसी बड़ी रिलीज इसके सामने हो, लेकिन फिर भी इस फिल्म को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। सुभाष कपूर के डायरेक्शन में बनी यह कोर्टरूम कॉमेडी पहले ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार चुकी है। अब कुल भारत नेट कलेक्शन 108 करोड़ के ऊपर पहुंच गया। वर्ड ऑफ माउथ और सोशल मैसेज ने इसे लंबी रेस का घोड़ा साबित कर रही है।
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 18
17वें दिन फिल्म ने 2.2 करोड़ की कमाई के बाद 18वें दिन 60 लाख रुपये जोड़ लिए हैं। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 108.65 करोड़ हो गई है।
कांतारा चैप्टर 1 से है टक्कर
कांतारा चैप्टर 1′ ने वीकेंड पर 200 करोड़ पार कर तहलका मचा दिया है, लेकिन ‘जॉली एलएलबी 3’ फिर भी इस फिल्म का डट कर मुकाबला कर रही है। फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही भारत में यह फिल्म अपनी लागत से ज्यादा का कारोबार कर लेगी। अक्षय की यह 19वीं 100 करोड़ी फिल्म है। वह भारत के पहले ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने इतने ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में दी हैं।






