Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने सिनेमाघरों में धमाकेदार शुरुआत की है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की इस कोर्टरूम कॉमेडी-ड्रामा को दर्शक दिल खोलकर पसंद कर रहे हैं। दोनों सितारे वकील के किरदार में एक-दूसरे के खिलाफ कोर्ट में भिड़ते नजर आए हैं। वहीं, सौरभ शुक्ला ने एक बार फिर जज की कुर्सी संभाली है।
Jolly LLB 3 X Review: जॉली एलएलबी 3 देखकर दर्शकों ने लगाई बेस्ट फिल्म की मुहर
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन 12.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हुमा कुरैशी, अमृता राव, सीमा बिस्वास और गजराज राव जैसे दमदार कलाकार भी हैं। ‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी को दर्शकों ने अब तक का बेस्ट पार्ट बताया है। सोशल मीडिया, खासकर एक्स पर इस फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है।
Mirai Box Office Collection Day 7: मिराय बटोर रही दोनों हाथों से नोट, पहले हफ्ते इतना रहा कलेक्शन
समीक्षकों ने भी की सराहना
क्रिटिक्स ने भी फिल्म को खूब पसंद किया है। पॉजिटिव रिव्यूज और वर्ड-ऑफ-माउथ के दम पर वीकेंड में फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आने की उम्मीद है। फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अगर पहले वीकेंड में यह 35-40 करोड़ तक पहुंची तो हिट की राह आसान हो सकती है।
अक्षय के लिए अहम है फिल्म
अक्षय कुमार के लिए यह फिल्म अहम है, क्योंकि उनकी हालिया रिलीज बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थीं। फैंस का कहना है कि अक्षय-अरशद की जोड़ी और सौरभ शुक्ला का जज अवतार फिल्म को सुपरहिट बना सकता है।






