Shah Rukh Khan: पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सुकुमार के साथ काम करेंगे शाहरुख खान? जानें खबर की सच्चाई

Shah Rukh Khan: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और मैत्री मूवी मेकर्स के बीच एक मेगा-बजट फिल्म को लेकर खबरें सामने आ रही थीं। चर्चा थी कि इस बड़े पर्दे के लिए बनने वाली फिल्म का निर्देशन सुकुमार जैसे बड़े डायरेक्टर कर सकते हैं। अब इसको लेकर एक ताजा जानकारी सामने आई है।

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के ‘किंग’ लुक के दीवाने हुए लोग, टैटू और स्टाइल की हो रही तारीफ

क्या सुकुमार की फिल्म में काम करेंगे शाहरुख?

पिंकविला के मुताबिक इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) फिलहाल मैत्री प्रोडक्शन के साथ किसी भी प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहे हैं। शाहरुख के करीबी एक सूत्र ने कहा, “शाहरुख खान इस समय अपनी पूरी ऊर्जा ‘किंग’ पर लगा रहे हैं। वह इस साल के अंत तक अपनी अगली फिल्म के बारे में फैसला लेंगे। उन्होंने मैत्री के साथ कोई मीटिंग नहीं की है तो स्क्रिप्ट को मंजूरी देने का सवाल ही नहीं उठता।” सूत्र ने यह भी खुलासा किया कि शाहरुख 2026 की पहली तिमाही तक ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। वह 2025 के अंत में अपनी अगली फिल्म चुनने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान का जादू इंडोनेशिया तक, फैंस ने ‘कश्मीर मैं तू कन्याकुमारी’ को किया रीक्रिएट

मैत्री के साथ कोई प्रोजेक्ट नहीं

सूत्र ने साफ किया, “शाहरुख (Shah Rukh Khan) को कई स्क्रिप्ट्स और फिल्मों के ऑफर मिले हैं, लेकिन मैत्री प्रोडक्शन का कोई प्रोजेक्ट इनमें शामिल नहीं है।” पहले की खबरों के मुताबिक, शाहरुख ‘पठान 2’ और ‘मैं हूं ना’ के सीक्वल पर विचार कर रहे हैं, लेकिन वे इनके अलावा कोई नया प्रोजेक्ट भी चुन सकते हैं। सूत्र ने जोर देकर कहा, “फिलहाल शाहरुख का पूरा फोकस ‘किंग’ पर है।”

‘किंग’ में दिखेगा शाहरुख का दमदार अवतार

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘किंग’ एक बड़े पैमाने की फिल्म है। इसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे। सूत्र ने कहा, “इस फिल्म में शाहरुख का किरदार ‘डॉन’ जैसा दमदार और स्टाइलिश होगा, लेकिन इस बार यह और भी ज्यादा मास अपील वाला होगा।” फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, अनिल कपूर, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा, और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी अहम किरदारों में होंगे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?