Housefull 5 Box Office Collection: हाउसफुल 5 ने छठे दिन बना डाले ये तीन खास रिकॉर्ड

Housefull 5 Box Office Collection: अक्षय कुमार के अच्छे दिन वापस आ गए हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। तरुण मानसुखानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं कड़ी है। साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित हाउसफुल 5 एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें मर्डर मिस्ट्री का तड़का है। खास बात यह है कि यह पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें दो अलग-अलग क्लाइमेक्स हैं। इस प्रयोग ने दर्शकों और समीक्षकों का ध्यान खींचा है।

Housefull 5 Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस छठे दिन भी हाउसफुल 5 का तहलका जारी

दमदार स्टारकास्ट और कहानी

फिल्म (Housefull 5 ) में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और फरदीन खान जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक अरबपति की हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक क्रूज पर होती है। अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख तीन ऐसे किरदार निभाते हैं, जो खुद को उस अरबपति का वारिस बताते हैं और हत्या के मुख्य संदिग्ध बन जाते हैं। ट्रेलर और शानदार स्टारकास्ट ने फिल्म को सुर्खियों में ला दिया, हालांकि दर्शकों और समीक्षकों से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का शानदार प्रदर्शन

हाउसफुल 5 (Housefull 5 ) ने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। छह दिन के कलेक्शन की बात करें तो:

  • पहला दिन: 24 करोड़
  • दूसरा दिन: 31 करोड़
  • तीसरा दिन: 32.5 करोड़
  • चौथा दिन: 13 करोड़
  • पांचवां दिन: 10.75 करोड़
  • छठा दिन: 8.12 करोड़
  • कुल कलेक्शन: 119.87 करोड़

बन गए तीन खास रिकॉर्ड

फिल्म (Housefull 5) ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि इसने दो नए रिकॉर्ड बनाए हैं। यह अक्षय कुमार की 18वीं 100 करोड़ी फिल्म है। वहीं, इसने स्काई फोर्स के लाइफटाइम कलेक्शन (112.75 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, हाउसफुल 5 साल 2025 में अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और छावा और रेड 2 के बाद तीसरी सबसे बड़ी हिट है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?