Haq Box Office Collection Day 3: फिल्म हक का अब लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया का फायदा मिलने लगा है। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर धीमी शुरुआत की थी, लेकिन अब लगता है कि यह फिल्म अपनी रफ्तार पकड़ने में कामयाब हो चुकी है। आइए जानते हैं कि पहले वीकएंड में इस फिल्म का कारोबार कितना रहा है।
GlobeTrotter से Prithviraj Sukumaran का धांसू लुक, हॉलीवुड को फेल करने की तैयारी में राजामौली
हक ने तीसरे दिन की इतनी कमाई (Haq Box Office Collection Day 3)
फिल्म हक ने टिकट खिड़की पर रविवार को 3.1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 8.2 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई में हो रहा सुधार इस फिल्म के मेकर्स के लिए शुभ साबित हो सकते हैं। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि मंडे टेस्ट में फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहता है।
हक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Haq Box Office Collection)
हक ने सिनेमाघरों में 7 नवंबर को दस्तक दी थी। फिल्म को 1.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 91.43 फीसदी का उछाल देखने को मिला। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर शनिवार को 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म पहले हफ्ते में संतोषजनक कमाई कर सकती है।
Globetrotter: राजामौली की पोस्ट ने मचाई हलचल, पृथ्वीराज का लुक इस दिन आएगा सामने
सितारों ने अदाकारी से लूटी महफिल
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो हक में इमरान हाशमी और यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन सुपर्न एस वर्मा ने किया है। यह फिल्म 80 के दशक के एक मशहूर कानूनी लड़ाई पर आधारित है। फिल्म में दोनों कलाकारों की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।






