Haq Box Office Collection Day 2: इमरान हाशमी और यामी गौतम अभिनीत फिल्म हक बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाल नहीं दिखा सकी थी। हालांकि, अब फिल्म को लेकर हो रही तारीफ का फायदा इसके कलेक्शन पर नजर आने लगा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
Bigg Boss 19 में डबल धमाका; Abhishek Bajaj और Neelam Giri घर से बाहर, प्रणीत की पावर से बची अशनूर
हक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Haq Box Office Collection Day 2)
पहले दिन हक ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं की थी।। शुक्रवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 5.4 करोड़ रुपये हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार को फिल्म की कमाई में और भी अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है।
इमरान-यामी की हो रही जमकर तारीफ
हक में इमरान हाशमी और यामी गौतम के अलावा शीबा चड्ढा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सुपर्न वर्मा ने किया है। वहीं, इसे रेशू नाथ ने लिखा है। यह फिल्म 80 के दशक के एक फेमस तलाक के केस पर आधारित है। इस फिल्म में इमरान हाशमी और यामी की अदाकारी की जमकर तारीफ हो रही है।
इस फिल्म में नजर आएंगे इमरान हाशमी
वर्क फ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी हाल ही में द बैड्स ऑफ बॉलीवुड नाम की वेब सीरीज में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके कैमियो को काफी पसंद किया गया था। वहीं, वह जल्द ही अवारापन 2 में नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
GlobeTrotter से Prithviraj Sukumaran का धांसू लुक, हॉलीवुड को फेल करने की तैयारी में राजामौली






