Elvish Yadav: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ही नाम गूंज रहा है। यह नाम है एल्विश यादव का। उनकी पहली वेब सीरीज ‘औकात के बाहर’ रिलीज होते ही तहलका मचा चुकी है। लोग कह रहे हैं कि बिग बॉस विनर से एक्टर बनने तक का सफर एल्विश ने सचमुच मेहनत से पूरा किया है। शो में उनकी एक्टिंग, बॉडी लैंग्वेज और पंच देखकर फैंस हैरान हैं।
Golmaal 5 को लेकर आया बड़ा अपडेट, फिल्म में नजर आएगी मां-बेटी की ये जोड़ी!
Elvish Yadav की हो रही जमकर तारीफ
लेकिन असली बात तो अब सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो की खूब चर्चा है। इस वीडियो में एल्विश बॉक्सिंग रिंग में पसीना बहाते दिख रहे हैं। घंटों प्रैक्टिस, पंच की स्पीड, फुटवर्क, बॉडी मूवमेंट…सब कुछ परफेक्ट करने में जुटे हैं। वीडियो देखकर कोई नहीं कह सकता कि यह उनका पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट है। फैंस उनके डेडिकेशन की खूब तारीफ कर रहे हैं।
कौन सी फिल्म देखकर Shalini Pandey को 48 घंटों से नींद नहीं आई?
#ElvishYadav says he has given 100% but I’ll say he has given 200% + in perfecting every minute detailing 🔥🙌🏻👏🏻.
Request all to rewatch & stream #AukaatKeBahar on @amazonMXPlayer
Remember to rate 9 to 10 ⭐️ & write review on IMDb app🙏🏻@ElvishYadav— ARC (@Arc1111222Armor) December 12, 2025
लोग सीरीज की जमकर कर रहे तारीफ
सीरीज में एल्विश एक कॉलेज स्टूडेंट और बॉक्सर का किरदार निभा रहे हैं। गरीबी, दोस्ती, प्यार और रिंग की लड़ाई के साथ पूरी कहानी में एल्विश का रोल ऐसा है कि दर्शक खुद ब खुद उनसे जुड़ते चले जाते हैं। ‘औकात के बाहर’ अमेजन MX प्लेयर पर बिल्कुल फ्री में देखी जा सकती है। रिलीज के महज कुछ दिनों में ही लाखों लोग देख चुके हैं और रिव्यूज एक से एक बढ़कर आ रहे हैं।
Dhurandhar: अल्लू अर्जुन भी हुए ‘धुरंधर’ के फैन, फिल्म देखकर की जमकर तारीफ








