Ek Deewane Ki Deewaniyat Worldwide Collection: बॉलीवुड की रोमांटिक दुनिया में ‘एक दीवाने की दीवानियत’ नाम का एक नया सितारा चमक रहा है। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने सिर्फ 20 दिनों में दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म सुपर हिट का तमगा हासिल कर चुकी है। वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों का प्यार इसे थिएटर्स में जिंदा रखे हुए है। अब यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होने की ओर बढ़ रही है।
वर्ल्डवाइड मचाया तहलका (Ek Deewane Ki Deewaniyat Worldwide Collection)
ताजा अपडेट के अनुसार फिल्म ने वर्ल्डवाइड 20 दिन में 113 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया। खासकर शहरों और छोटे शहरों में इसका क्रेज देखने लायक है। फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 75.26 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह अब भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।
Dharmendra: क्या वेंटिलेटर पर हैं धर्मेंद्र? सनी देओल के करीबी ने बताई सच्चाई
2025 की दूसरी सबसे बड़े रोमांटिक हिट बनी Ek Deewane Ki Deewaniyat
30 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म ने प्रॉफिट से मेकर्स को मालामाल बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली रोमांटिक फिल्म है। ‘सैयारा’ के बाद यह दूसरी हिट है, ऐसा कारनामा करने में कामयाब रही है। फिल्म के चार्टबस्टर गानों ने इसे हिट बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह आने वाले दिनों में और धांसू कारोबार कर दिग्गजों को चौंका सकती है।






