Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 23: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धांसू रफ्तार बरकरार रखी है। मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 23वें दिन (मंगलवार) भी दर्शकों का दिल जीत रही। आइए जानते हैं कि यह फिल्म कितना कारोबार अब तक कर सकी है।
दीवानियत का कुल कलेक्शन (Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 23)
एक दीवाने की दीवानियत ने 23वें दिन दिन भर में 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई 76.8 करोड़ रुपये हो गई है। मौजूदा समय में दीवानियत फिल्म थामा से हर दिन अच्छी कमाई है। ताजा आंकड़ों में यह फिल्म 23वें दिन भी थामा से आगे चल रही है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस अब 113 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है। 25 से 30 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा प्रॉफिटेबल रोमांटिक हिट्स में शुमार हो गई है।
हर्षवर्धन राणे की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
फिल्म में हर्षवर्धन का जुनूनी प्यार, सोनम की खूबसूरती और शाद रंधावा-सचिन खेडेकर के सपोर्ट ने स्टोरी को मजबूती दी है। गाने जैसे ‘दीवानियत’ ने चार्ट्स पर राज किया। लोगों के साथ बहुत से क्रिटिक्स ने भी फिल्म की सराहना की है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से यह फिल्म थामा से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म पहले ही सुपरहिट हो चुकी है और अब यह ब्लॉकबस्टर होने की ओर तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि सनम तेरी कसम के बाद यह हर्षवर्धन की दूसरी फिल्म है जिसे दर्शकों ने इतना ज्यादा प्यार दिया है। साथ ही, यह हर्षवर्धन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी साबित हुई है।
Haq Box Office Collection Day 6: ‘हक’ ने छठे दिन ‘थामा’ और ‘दीवानियत’ को पछाड़ा, जानें कलेक्शन






