Varanasi: टॉलीवुड के सुपरस्टार महेश बाबू और दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘वाराणसी’ इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। यह एडवेंचर थ्रिलर वैश्विक स्तर पर भारतीय सिनेमा की ताकत दिखाने की तैयारी कर रही है। 15 नवंबर को टाइटल अनाउंसमेंट इवेंट में फैंस की दीवानगी इस फिल्म को लेकर देखते ही बनी। प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि एमएम कीरावानी संगीत दे रहे हैं। केएल नारायण ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
Varanasi में नजर आएंगे प्रकाश राज?

फिलहाल इसकी शूटिंग जोरों पर है और बजट 1000 करोड़ से ऊपर बताया जा रहा है। फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर पर फैंस की नजरें टिकी हैं। अब सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा जोर पकड़ रही है। अपनी अनोखी एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर प्रकाश राज इस फिल्म में अहम किरदार निभा सकते हैं। प्रकाश राज हर तरह के रोल में जान डाल देते हैं। विलेन हो या सपोर्टिंग कैरेक्टर, वह हमेशा याद रह जाते हैं। अगर यह खबर सच हुई तो फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। राजामौली की फिल्मों में सपोर्टिंग कास्ट हमेशा खास भूमिका निभाती है। प्रकाश राज के लिए क्या रोल लिखा गया है, यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है।
Dhurandhar की सफलता पर Ranveer Singh ने दी प्रतिक्रिया, बोले- वक्त आने पर किस्मत बदलती है
इंडियाना जोंस स्टाइल की होगी Varanasi
हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म की कहानी समय यात्रा और भारतीय मैथोलॉजी से प्रेरित बताई जा रही है। महेश बाबू इसमें रुद्र का रोल निभा रहे हैं। वहीं, प्रियंका मंदाकिनी और पृथ्वीराज विलेन कुम्भा बने हैं। राजामौली की यह फिल्म इंडियाना जोन्स स्टाइल की ग्लोबट्रॉटिंग एडवेंचर होगी।
Mridul ने बच्चों के साथ की पिज्जा पार्टी, पढ़ाई के लिए प्रेरित कर जीता लोगों का दिल








