Dhurandhar Trailer Review: आज दोपहर जैसे ही ‘धुरंधर’ का ट्रेलर ड्रॉप हुआ सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। 4 मिनट 8 सेकंड में रणवीर सिंह ने ऐसा तूफान खड़ा किया कि फैंस की धड़कनें रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक्शन, डायलॉग, बैकग्राउंड म्यूजिक, वीएफएक्स, हर चीज इतनी परफेक्ट कि लोग एक ही बात चिल्ला रहे हैं कि ये 500 करोड़ तो पक्का पार करेगी।
Dhurandhar Trailer: एक्शन दमदार, डायलॉग की बौछार, ‘धुरंधर’ का शानदार ट्रेलर रिलीज
सभी कलाकार दिखे दमदार (Dhurandhar Trailer Review)
ट्रेलर में रणवीर एक अंडरकवर एजेंट बने हैं। खून से लथपथ चेहरा, आंखों में आग और मुंह से निकलते ऐसे डायलॉग कि रोंगटे खड़े हो जाएं। अक्षय खन्ना का विलेन वाला अंदाज देखकर लोग बोल रहे हैं कि ये तो साल का सबसे खतरनाक विलेन है।” आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी कमाल लगे हैं। हर किसी के हिस्से में एक से बढ़कर एक डायलॉग आया है। बैकग्राउंड स्कोर इतना जोरदार कि थिएटर में बैठकर ही महसूस हो रहा है।
फैंस दे रहे प्रतिक्रियाएं (Dhurandhar Trailer Review)
ट्रेलर आते ही ट्विटर-इंस्टाग्राम पर बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “2025 का सबसे शानदार ट्रेलर। कम से कम 500 करोड़ पक्के। पहले दिन पहला शो मेरा पक्का है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “रणवीर ने जबरदस्त वापसी की है। एक्शन, बीजीएम, वीएफएक्स, स्टारकास्ट – सब कमाल! बस स्टोरी में दम हो जाए… बाकी सब तो परफेक्ट है बेस्ट विशेज ” इसके अलावा एक शख्स ने लिखा, “ब्लॉकबस्टर लोडिंग… लोडिंग!”
John Cena Emotional Video: WWE Raw में आखिरी बार नजर आए जॉन सीना, फैंस का प्यार देखकर हुए भावुक
And @RanveerOfficial is back 🔥🔥🔥🔥🔥🔥 Absolutely incredible 💥💥💥💥💥 bas story me dum ho..baki action..bgm…VFX… starcast.sab Kamal lag raha hai 💥💥💥💥💥 Best wishes ♥️♥️♥️♥️👍👍👍👍👍 pic.twitter.com/Uz5RXayJu6
— Imran.srkian….. (@Imrankh70216677) November 18, 2025
Hands Down Best Trailer Of 2025 🥶🥵🔥 Next 500 Cr (Minimum) 🔥🥵 FDFS 👍✅
— Goat Of Cricket By Deva🏏 (@Deva21747292) November 18, 2025
Blockbuster loading…🤞🔥💣⚒️⚒️💥💥
— . (@Ranveer77470) November 18, 2025
कब आएगी फिल्म?
फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इससे पहले वह उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्म बना चुके हैं। उनकी यह फिल्म लोगों ने काफी ज्यादा पसंद की थी। अब फैंस को उनकी धुरंधर से भी काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।
Humane Sagar Family Details: ह्यूमेन सागर के परिवार में कौन-कौन? संगीत परिवार से था सिंगर का ताल्लुक
“








