Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ इन दिनों सिनेमाघरों में तूफान मचा रही है। देश हो या विदेश, हर तरफ इस फिल्म का जादू सर चढ़कर बोल रहा है। दर्शक कह रहे हैं कि असली स्पाई थ्रिलर ऐसी ही होनी चाहिए। ग्रिपिंग कहानी, दमदार एक्टिंग और रोंगटे खड़े करने वाले एक्शन सीन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय स्पाई फिल्मों को नई ऊंचाई दे रही है।
Elvish Yadav ने Dhurandhar के वायरल डांस पर लगाए ठुमके, मलाड मीटअप में फैंस के साथ मचाया धमाल!
हर तरफ छाई Dhurandhar
रिलीज के महज 10 दिनों में ‘धुरंधर’ ने भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। दूसरे हफ्ते में भी कमाई की रफ्तार कम नहीं हुई। सिनेमाघरों में हाउसफुल बोर्ड लग रहे हैं। लोग बार-बार देखने आ रहे हैं। रणवीर सिंह का किरदार, अक्षय खन्ना का विलेन वाला स्वैग और पूरी स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस सबको पसंद आ रही है।
Dhurandhar की सुनामी नॉर्थ अमेरिका तक पहुंची, दूसरे शनिवार को सभी भारतीय फिल्मों का रिकॉर्ड टूटा
Dhurandhar ने Pathaan को पछाड़ा, रचने जा रही इतिहास
खास बात यह है कि IMDb पर दर्शकों ने इसे खूब सराहा है। फिल्म को 8.5 की शानदार रेटिंग मिली है। इस फिल्म ने शाहरुख खान की स्पाई थ्रिलर ‘पठान’ को पछाड़ दिया है। फिल्म पठान को IMDb 5.8 रेटिंग मिली है। इस फिल्म को देखने के बाद दर्शक कह रहे हैं कि ‘धुरंधर’ ने दिखाया कि स्पाई फिल्में सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि इमोशंस और रियलिज्म से भी भरी हो सकती हैं। ट्रेड जानकारों का मानना है कि यह फिल्म जल्द ही भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली स्पाई थ्रिलर बन जाएगी। फिलहाल ये रिकॉर्ड अभी पठान के नाम है। हालांकि, ‘धुरंधर’ की रफ्तार देखकर लगता है कि नया इतिहास बनने जा रहा है।








