Dhurandhar Box Office Collection Day 33: ‘धुरंधर‘ का तूफान अब शांत होता दिख रहा है। एक महीने तक धमाकेदार कमाई करने के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार थमती नजर आ रही है। इस फिल्म ने अब तक बड़ी संख्या में रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। अब फिल्म की कमाई वक्त के साथ सुस्त होती दिख रही है। आइए जानते हैं कि 33वें दिन इस फिल्म ने कितना कारोबार किया।
Dhurandhar Box Office Collection Day 32: ‘धुरंधर’ की रफ्तार 32वें दिन पड़ी सुस्त, जानें कुल कलेक्शन
33वें दिन कैसा रहा हाल (Dhurandhar Box Office Collection Day 33)
सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने 33वें दिन 11 लाख रुपये की कमाई की है। ये आंकड़ा सुबह के शुरुआती शोज का है। रात तक इसमें बदलाव नजर आता रहेगा। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 776.86 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि ट्रेड वेबसाइट और मेकर्स के आंकड़े में बड़ा अंतर है। निर्माताओं के मुताबिक फिल्म 800 करोड़ी क्लब में पहुंचने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।
भारतीय फुटबॉल संकट, खिलाड़ियों की FIFA से गुहार, John Abraham ने कहा- ‘हमें शर्म आनी चाहिए’
धुरंधर 2 से भिड़ेगी टॉक्सिक
फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय जासूस की भूमिका में हैं। वहीं, अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत बनकर दर्शकों को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी हैं। फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद अब लोगों को इसके दूसरे भाग का इंतजार है। फिल्म का दूसरा भाग इसी साल मार्च महीने में रिलीज होगा। इस फिल्म की टक्कर 19 मार्च को यश की फिल्म टॉक्सिक से होगी। केजीएफ 2 के बाद यश लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को उनकी इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।
Jana Nayagan: ‘जन नेता’ के ट्रेलर में AI वॉटरमार्क का मचा हल्ला, विजय की आखिरी फिल्म पर उठे सवाल






