Dhurandhar Box Office Collection Day 11: फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। इस फिल्म ने दूसरे वीकएंड पर छप्परफाड़ कमाई कर पुष्पा 2 के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इसे देखने के लिए लोगों में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। रविवार को 59 करोड़ के कलेक्शन के बाद अब यह फिल्म दूसरे सोमवर को भी धमाल मचाने में कामयाब रही है। आइए जानते हैं कि 11वें दिन इस फिल्म ने कितना कारोबार किया है।
Dhurandhar की वजह से टेंशन में आया Pakistan, अब उठाया ये कदम
दूसरे सोमवार की कमाई (Dhurandhar Box Office Collection Day 11)
धुरंधर ने दूसरे सोमवार को भी अपनी पकड़ बरकरार रखी है। फिल्म ने 11वें दिन 29 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 379.75 करोड़ रुपये हो चुकी है।
Elvish Yadav की बहन ने किया Aukaat Ke Bahar का रिव्यू, सीजन 2 के लिए कह दी ये बड़ी बात
वॉर 2 और टाइगर जिंदा है को पछाड़ा
‘धुरंधर’ की कमाई को देखते हुए कहा जा रहा है कि यह आने वाले समय में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। यह फिल्म वॉर 2 और टाइगर जिंदा है के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है। अब कहा जा रहा है कि जल्द ही ये पठान को भी धूल चटा सकती है।
Dhurandhar ने Pathaan को पछाड़ा, बदलकर रख दी स्पाई थ्रिलर फिल्मों की परिभाषा, रचने जा रही इतिहास
फिल्म में हैं एक से बढ़कर एक धुरंधर
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह स्पाई के रूप में नजर आए हैं। वहीं, फिल्म में अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी हैं। सभी कलाकारों की अदाकारी फैंस को काफी पसंद आ रही है। फिल्म का निर्देशन उरी द सर्जिकल स्ट्राइक बनाने वाले आदित्य धर ने किया है।
Elvish Yadav ने Dhurandhar के वायरल डांस पर लगाए ठुमके, मलाड मीटअप में फैंस के साथ मचाया धमाल!






