Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 25: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ एक ही नाम की गूंज सुनाई दे रही है। वो नाम है ‘धुरंधर 2‘। रणवीर सिंह और उनकी पूरी टीम की इस फिल्म ने सफलता के उन शिखरों को छू लिया है, जहां पहुंचना बड़े-बड़े दिग्गजों के लिए एक सपना होता है। फिल्म की रफ्तार को देखकर अब यह साफ हो गया है कि यह बहुत जल्द 1100 करोड़ी क्लब में शामिल होकर एक नया इतिहास रचने वाली है।
डिजिटल क्रांति: मनोरंजन की नई राजधानी बना भारत, 145 करोड़ तक पहुंची ओटीटी प्रेमियों की फौज
फिल्म की धुआंधार कमाई जारी
आमतौर पर फिल्में दो हफ्तों के बाद सुस्त पड़ जाती हैं, लेकिन ‘धुरंधर 2’ के साथ मामला बिल्कुल उल्टा नजर आ रहा है। 24वें दिन यानी चौथे शनिवार को फिल्म की कमाई में। जबरदस्त उछाल देखा गया। इससे ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हो गए। दर्शकों का फिल्म के प्रति यह अटूट प्यार साफ बता रहा है कि रणवीर सिंह की अदाकारी ने लोगों के दिलों पर कितनी गहरी छाप छोड़ी है और फिल्म की पकड़ ढीली होने का नाम नहीं ले रही।
आशा भोसले को चेस्ट इंफेक्शन और थकावट की वजह से अस्पताल कराया गया भर्ती, पोती ने दिया अपडेट
चौथे रविवार को ऐसा रहा कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 25)
आज फिल्म का 25वां दिन है और चौथे रविवार को भी इसकी ताबड़तोड़ रफ्तार जारी है। सुबह के शुरुआती शोज के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने पहले ही करीब 14.75 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। इस ताजा कलेक्शन को जोड़कर फिल्म की कुल कमाई अब 1083.67 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।
1100 करोड़ी क्लब में जल्द होगी शामिल
फिल्म की इस ऐतिहासिक कामयाबी के पीछे सिर्फ भारी-भरकम बजट नहीं, बल्कि कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी और शानदार कहानी का हाथ है। रणवीर सिंह के साथ-साथ पूरी स्टारकास्ट की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। अब सबकी नजरें आज के फाइनल आंकड़ों पर टिकी हैं। अगर फिल्म इसी गति से आगे बढ़ती रही, तो यह जल्द ही 1100 करोड़ के जादुई और ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर लेगी।







