Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22: रिलीज को तीन हफ्ते से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन धुरंधर 2 का जादू अभी भी कम नहीं हुआ है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार दर्शकों को खींच रही है और अपनी कमाई का सिलसिला जारी रखे हुए है।
जाकिर खान पर अमीशा पटेल ने किया पलटवार, ‘धुरंधर’ की सफलता पर कही ये बात
तीसरे गुरुवार को भी चमकी धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22)
तीसरे गुरुवार यानी रिलीज के 22वें दिन फिल्म ने 7.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 1041.60 करोड़ रुपये पहुंच गई है। इतनी बड़ी संख्या में कमाई करना किसी भी फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है। फिल्म अब जल्द ही 1100 करोड़ रुपये के क्लब में दाखिल होने वाली है।
नन्हा ‘प्रसाद’ चुरा रहा दिल! ईशान केसरवानी की अदाकारी ने ‘वशीकरणम’ को दिया नया रंग
हिंदी सिनेमा का नया रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ ने भारत में 1000 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली पहली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले कोई भी हिंदी फिल्म इस मुकाम तक नहीं पहुंच सकी थी। रिलीज के इतने दिन बाद भी करोड़ों रुपये रोजाना की कमाई करना दिखाता है कि दर्शक अभी भी फिल्म को पसंद कर रहे हैं और थिएटरों में पहुंच रहे हैं। फिल्म की कहानी, एक्शन और परफॉर्मेंस दर्शकों को अभी भी खूब भा रही है।फिलहाल, ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो फिल्म 1100 करोड़ रुपये के पार पहुंचकर और नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती है।







