Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 16: रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज के 16वें दिन यानी शुक्रवार को भी फिल्म ने शानदार कारोबार किया है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 5: मंडे टेस्ट में पूरे नंबर से पास हुई धुरंधर 2
तीसरे शुक्रवार की कमाई (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 16)
धुरंधर 2 ने 16वें दिन करीब 16.17 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई भारत में 953.99 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।ये आंकड़े अभी शुरुआती हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि रात तक टिकट काउंटर पर और कमाई जुड़ने से यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। फिल्म की रफ्तार कम नहीं हो रही है, जो इस बात का सबूत है कि दर्शक अभी भी थिएटर्स में खूब भीड़ लगा रहे हैं। इस उपलब्धि के साथ धुरंधर 2: द रिवेंज अब रणवीर सिंह की अब तक की सबसे सफल फिल्म बन चुकी है। रणवीर ने इस सीक्वल में अपनी परफॉर्मेंस से एक बार फिर सबको हैरान कर दिया है।
इतिहास रचने जा रही धुरंधर 2
फिल्म की टीम अब धुरंधर 2 के जरिए बड़े इतिहास रचने की तैयारी में है। अगर कमाई की रफ्तार इसी तरह बनी रही, तो यह फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। खास बात यह है कि यह केवल भारत में 1000 करोड़ कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनने जा रही है। इससे बॉलीवुड में 1000 करोड़ क्लब की औपचारिक शुरुआत मानी जा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अन्य कलाकार भी मजबूत भूमिकाओं में हैं। निर्देशक आदित्य धर ने एक्शन, रिवेंज और सस्पेंस का शानदार मेल जनता के सामने पेश किया है।





