Dharmendra Leak Video Case: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर पिछले हफ्ते चली अफवाहों के बाद अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में उनके और परिवार के निजी पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इस वीडियो को गुप्त रूप से रिकॉर्ड करने वाले अस्पताल कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना धर्मेंद्र के डिस्चार्ज के एक दिन बाद 13 नवंबर को सामने आई।
वायरल वीडियो पर कार्रवाई (Dharmendra Leak Video Case)
वीडियो में धर्मेंद्र अस्पताल के बेड पर बेहोश दिख रहे हैं। उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चिंतित नजर आ रहे हैं। सनी के बेटे करण और राजवीर देओल भी मौजूद हैं, जबकि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर रोते हुए दिखीं। यह दृश्य परिवार के दर्द को साफ उजागर करता है। ट्रेड एनालिस्ट्स और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वीडियो रिकॉर्ड करने वाला कर्मचारी गोपनीयता का उल्लंघन करते हुए इसे ऑनलाइन शेयर कर रहा था। अस्पताल ने तुरंत कार्रवाई की और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
अस्पताल में भर्ती से धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को एक हफ्ते पहले सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। 89 वर्षीय अभिनेता को 12 नवंबर को सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया। अब वह घर पर आराम कर रहे हैं। डिस्चार्ज के बाद सनी देओल की टीम ने एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया, “श्री धरमेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह घर पर ही रिकवरी करेंगे। हम मीडिया और जनता से अपील करते हैं कि कोई अटकलें न लगाएं और परिवार की गोपनीयता का सम्मान करें।” बयान में आगे जोड़ा गया, “सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। कृपया उनका सम्मान करें, क्योंकि वह आपको बहुत प्यार करते हैं।”
अफवाहों पर भड़कीं हेमा मालिनी-ऐशा देओल
इससे पहले 11 नवंबर को ध्रमेंद्र की मौत की फर्जी खबरें सोशल मीडिया पर फैल गई थीं। इस पर उनकी बेटी ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “मीडिया ओवरड्राइव में है और झूठी खबरें फैला रहा है। पापा स्थिर हैं और रिकवर कर रहे हैं। परिवार को गोपनीयता दें। पापा की जल्दी ठीक होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।” अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी फर्जी रिपोर्टिंग की आलोचना की। उन्होंने कहा, “यह असहनीय है. वह इलाज पर सही रिस्पॉन्स दे रहे हैं। रिकवर कर रहे व्यक्ति के बारे में जिम्मेदार चैनल कैसे झूठी खबरें फैला सकते हैं? यह बेहद असम्मानजनक और लापरवाह है। परिवार को गोपनीयता दें।”








