Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र की सेहत को लेकर फैली खबरों ने फैंस को चिंता में डाल दिया था। 89 साल के दिग्गज अभिनेता को एक हफ्ते से ज्यादा समय से मुंबई के ब्रेच कैंडी अस्पताल में भर्ती रखा गया था। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह वेंटिलेटर पर हैं और हालत गंभीर है। लेकिन सनी देओल के करीबी सूत्र ने इन खबरों को लेकर अब सच्चाई बता दी है।
Haq Box Office Collection Day 4: ‘हक’ मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल, जानें चौथे दिन का कलेक्शन
धर्मेंद्र की हेल्थ पर आया अपडेट (Dharmendra Health Update)
करीबी सूत्र ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र नॉर्मल वॉर्ड में हैं। वह रिकवर कर रहे हैं और जल्द घर लौटेंगे। इंडियन एक्सप्रेस को दिए बयान में सूत्र ने स्पष्ट कहा, “वेंटिलेटर की खबर पूरी तरह फर्जी है। धर्मेंद्र को एक हफ्ते से भर्ती किया गया है, लेकिन वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं। सनी देओल आज सुबह अस्पताल गए और लौट आए। अगर इतनी गंभीर बात होती तो पूरा परिवार वहां होता।”
सनी देओल की टीम ने भी बताया सच
सनी देओल की टीम ने भी टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “यह अफवाहें ही हैं। सर बेहतर हो रहे हैं।” फैंस ने सोशल मीडिया पर प्रार्थनाएं कीं, लेकिन अब राहत की सांस ली जा रही है। 31 अक्टूबर को धर्मेंद्र को रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था। पत्नी हेमा मालिनी ने तब मीडिया को आश्वासन दिया था कि सब ठीक है। एक सूत्र ने कहा, “धर्मेंद्र अक्सर हॉस्पिटल जाते हैं। उम्र के कारण रेगुलर टेस्ट जरूरी हैं। किसी ने उन्हें देख लिया तो अफवाहें फैल गईं। चिंता की कोई बात नहीं।”
Abhishek Bajaj: बजाज के लिए फूट-फूटकर रोईं अशनूर, अभिषेक बोले- ट्रॉफी नहीं दिल जीतकर जा रहा
इस फिल्म में नजर आएंगे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र 2024 में शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ ‘तेरी बातों में ऐसी उलझा जिया’ में नजर आए थे। यह फिल्म उनकी एनर्जी का सबूत थी। अब श्रीराम राघवन की ‘इक्कीस’ में अगस्त्य नंदा के साथ मुख्य भूमिका में होंगे। यह वॉर ड्रामा परम वीर चक्र विजेता अरुण खेतारपाल की जिंदगी पर बनी है। फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी।
Thamma Box Office Collection Day 20: ‘थामा’ हिट है या फ्लॉप? जानें 20वें दिन की कमाई








