De De Pyaar De 2 Worldwide Collection: दे दे प्यार दे भले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पा रही है, लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है।
100 करोड़ के पार पहुंची फिल्म (De De Pyaar De 2 Worldwide Collection)
मेकर्स के आंकड़ों के अनुसार भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 77.65 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, ओवरसीज मार्केट से 22.57 करोड़ रुपये की कमाई हुई। कुल मिलाकर फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई अब 100.22 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
Smriti Mandhana ने डिलीट की प्री-वेडिंग तस्वीरें, क्या निजी जिंदगी में है सबकुछ ठीक?
Pyaar, drama, nok-jhonk…
De De Pyaar De 2 is officially the season’s favourite family entertainer.https://t.co/Bt50g1ttUc@ajaydevgn @ActorMadhavan #MeezaanJafri @jaavedjaaferi #GautamiKapoor @ishidutta @anshul3112 @luv_ranjan @gargankur #TarunJain #BhushanKumar #KrishanKumar… pic.twitter.com/h8MMQAR74e— Rakul Singh (@Rakulpreet) November 25, 2025
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 14 नवंबर को रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी और मीजान जाफरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी 52 साल के एनआरआई अशीष मेहरा की है, जो अपनी 28 साल की गर्लफ्रेंड आयशा के परिवार से मिलने जाता है। इसके बाद कहानी में कई मजेदार मोड़ आते हैं।
120 Bahadur Box Office Collection Day 5: ‘120 बहादुर’ निकली ‘मस्ती 4’ से आगे, जानें कुल कलेक्शन
पहले भाग ने मचाया था धमाल
फिल्म का पहला भाग 2019 में आया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। दूसरे भाग में भी भरपूर कॉमेडी दिखाई गई है। सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगी। देखना दिलचस्प होगा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोगों को यह फिल्म कैसी लगती है।
Mastiii 4 Box Office Collection Day 5: मस्ती 4 की पांचवें दिन डूबी कश्ती? जानें कुल कलेक्शन






