De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 8: दे दे प्यार दे 2 ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं की है। बड़े बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म अब तक अपनी लागत तक वसूल नहीं सकी है। पहले हफ्ते के बाद यह फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंच गई है। हालांकि, फिल्म को दर्शकों को वैसा प्यार नहीं मिला है, जैसे इसे उम्मीद थी। आइए जानते हैं कि 8वें दिन इस फिल्म ने कितना कारोबार कर लिया है।
Do Deewane Seher Mein: भंसाली-जी स्टूडियोज ने मिलाया हाथ, ‘दो दीवाने सहर’ में की रिलीज डेट का एलान
आठवें दिन कितनी हुई कमाई (De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 8)
ताजा अपडेट के अनुसार खबर लिखे जाने तक दे दे प्यार दे 2 ने टिकट खिड़की पर शुक्रवार को 1.21 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 52.46 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोट्स के अनुसार फिल्म का बजट 100 करोड़ के आस-पास है। ऐसे मे फिल्म की अब तक की कमाई को बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं कहा जा सकता।
Divya Khossla ने Mukesh Bhatt की कॉल रिकॉर्डिंग साझा कर खोली पोल, बोलीं- आवाज उठाने का वक्त आ गया है
पहले भाग से कम हो रही कमाई
दे दे प्यार दे ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। लेकिन इसका सीक्वल 100 करोड़ी क्लब में पहुंचता हुआ नहीं दिख रहा है। फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ काफी कमजोर है। साथ ही, नई रिलीज फिल्में दे दे प्यार दे 2 का खेल और भी ज्यादा खराब कर रही हैं। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन भी हैं। इसके अलावा मीजान जाफरी और जावेद जाफरी ने भी फिल्म में सभी सितारों का भरपूर साथ दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पहले भाग की तरह यह फिल्म हिट का तमगा हासिल कर पाती है या नहीं।






