De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की हालत बॉक्स ऑफिस पर पतली होने लगी है। पहले ही हफ्ते में यह फिल्म टिकट खिड़की पर हांफने लगी है। अजय देवगन जैसे बड़े सितारे के बावजूद यह फिल्म सिनेमाघरों में अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी है। 100 करोड़ तो दूर,यह फिल्म अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है। आइए जानते हैं कि 6वें दिन फिल्म का कारोबार कैसा रहा है।
Haq Box Office Collection Day 12: ‘हक’ ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर जमाया हक, जानिए कितनी हुई कमाई
दे दे प्यार दे 2 का 6वें दिन का कलेक्शन (De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 6)
दे दे प्यार दे 2 तमाम कोशिशों के बावजूद वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है जैसा इसके पहले भाग ने किया था। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और माधवन की अदाकारी को काफी सराहा जा रहा है। फिर भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हो रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 6वें दिन इसने 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 47.75 करोड़ रुपये हो गया है।
भारत में हिट होना मुश्किल?
दे दे प्यार दे 2 के लिए आने वाले दिनों में और भी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। इस फिल्म को टक्कर देने के लिए दो और फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। फरहान अख्तर की 120 बहादुर और मल्टीस्टारर फिल्म मस्ती 4 भी आने वाले शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। ऐसे में दे दे प्यार दे 2 के लिए अच्छा कलेक्शन कर पाना एक बड़ी चुनौती होगी। फिलहाल, फिल्म की मौजूदा हालत को देखते हुए यह कहा जा सकता है भारत के नेट कलेक्शन के हिसाब से इस फिल्म का हिट होना काफी मुश्किल है।






