De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 21: दे दे प्यार दे 2 लाख कोशिशों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो सकी है। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बता रहे हैं। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने अब तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा तक पार नहीं किया है। ऐसे में फिल्म को हिट बिल्कुल भी नहीं का जा सकता। आइए जानते हैं कि 21वें दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा है।
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 7: ‘तेरे इश्क में’ ने 7वें दिन किया कमाल, कमाई हुई बेमिसाल
21वें दिन हाल बेहाल (De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 21)
21वें दिन भी दे दे प्यार दे 2 का हाल बेहाल है। टिकट खिड़की पर बने रहने के लिए यह फिल्म लगातार संघर्ष करती नजर आ रही है। नई रिलीज फिल्म तेरे इश्क में ने इस फिल्म की कमाई पर गहरा असर डाला। फिल्म पहले ही उम्मीद से नीचे कमाई कर रही थी। अब स्क्रीन कम होने के बाद इसका कलेक्शन और घट चुका है। तीसरे गुरुवार को फिल्म ने 40 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 72.80 करोड़ रुपये हो गया है।
घटती जा रही कमाई
बीते दिन यानी बुधवार को इस फिल्म ने महज 32 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। बता दें कि इस फिल्म ने पहले हफ्ते में महज 51.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई घटकर 16.4 करोड़ रुपये रह गई थी। अब तीसरे हफ्ते में दे दे प्यार दे 2 का हाल और भी ज्यादा बुरा हो गया है। अब देखना यह होगा कि धुरंधर के बड़े पर्दे पर आने के बाद यह फिल्म सिनेमाघरों में टिक पाती है या नहीं।






