Thamma पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, किसिंग सीन को किया गया छोटा

Thamma: दिवाली की धूम के बीच बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘थामा’ की रिलीज में अब बस तीन दिन बाकी हैं। 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म ने सेंसर प्रक्रिया पूरी कर ली है। हालांकि, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने इसमें कुछ बदलाव करने को कहा है। आइए जानते हैं कि किन दृश्यों और संवादों पर सेंसर की कैंची चली है।

Thamma Budget: थामा को बनाने में लगे तगड़े पैसे, मैडॉक ने आयुष्मान-रश्मिका पर लगाया बड़ा दांव

Thamma पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने ‘थामा’ में तीन ऑडियो बदलाव और एक विजुअल कटौती की मांग की। सबसे पहले एक डायलॉग में ‘अलेक्जेंडर’ शब्द को ‘सिकंदर’ से बदल दिया गया। एक अन्य डायलॉग में ‘अश्वथामा’ शब्द को पूरी तरह म्यूट कर दिया गया। फिल्म के सेकंड हाफ में ‘आजादी दूंगा’ जैसे शब्दों को हटाकर ‘ऐय्याशी करता हूं’ से रिप्लेस किया गया। इसके अलावा एक सीन में खून पीने की ‘स्लर्पिंग साउंड’ को कम करने का निर्देश दिया गया। सबसे चर्चित बदलाव है सेकंड हाफ के एक किसिंग सीन में 30% की कटौती यानी 5 सेकंड का हिस्सा हटाया गया है। हालांकि यह कटौती कुछ दर्शकों को निराश कर सकती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि हाल के समय में सीबीएफसी ने यह सबसे कम अवधि का अंतरंग दृश्य कट किया है। तुलना करें तो ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में लिपलॉक सीन को 60% कम किया गया था। ‘सैयारा’ में 10 सेकंड के ‘संवेदनशील और अंतरंग’ दृश्य हटाए गए थे।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 16: ‘सनी संस्कारी’ लाख कोशिशों के बाद भी नहीं हुई हिट

कितनी लंबी है Thamma?

Thamma के लिए सेंसर सर्टिफिकेट 15 अक्टूबर को जारी हुआ है। फिल्म को यू/अ 16+ रेटिंग दी गई है। सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार फिल्म की अवधि 149.59 मिनट यानी 2 घंटे 29 मिनट और 59 सेकंड है। आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे सितारों से सजी यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। इसमें ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंजा’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। इसका निर्देशन ‘मुंजा’ फेम आदित्य सरपोतदार ने किया है। थामा’ का मुकाबला दिवाली पर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से होगा। एडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं कि दोनों फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर है।

Manoj Bajpayee ने तोड़ी चुप्पी, बिहार चुनाव से पहले वायरल फर्जी वीडियो पर दी सफाई

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?