Border 2: 1997 की सुपरहिट वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर’ की सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन का पहला लुक रिलीज हो गया है। यह तस्वीर देखते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। वरुण ने आर्मी यूनिफॉर्म में बैटलफील्ड पर दौड़ते हुए एक फाइटर का रूप धारण किया है। हाथ में बंदूक, चेहरे पर गुस्से और हिम्मत भरी नजर – यह लुक देखकर फैंस कह रहे हैं कि फिल्म पक्की हिट होगी।
बॉर्डर 2 का पोस्टर (Border 2 Poster)
Border uska farz hai aur Bharat uska pyaar! 🫡🇮🇳#Border2 releasing on 23rd January, 2026.@iamsunnydeol @Varun_dvn @diljitdosanjh #AhanShetty #BhushanKumar #JPDutta @RealNidhiDutta #KrishanKumar @SinghAnurag79 @ShivChanana @binoygandhi @neerajkalyan_24 @TSeries… pic.twitter.com/bhMz937vjD
— T-Series (@TSeries) November 5, 2025
पोस्टर की लोग कर रहे तारीफ
बॉर्डर 2 के पोस्टर की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि यह फिल्म पक्का ब्लॉकबस्टर होगी। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि वरुण धवन कमबैक लोडिंग।” एक और यूजर ने लिखा, “अविश्वसनीय लुक है। फिल्म से उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।”
दमदार है बॉर्डर 2 की स्टारकास्ट
Border 2 की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में वरुण धवन के साथ दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी हैं। इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 5: बाहुबली द एपिक की धांसू कमाई 5वें दिन भी जारी








