Baahubali The Epic Box Office Collection Day 7: बाहुबली द एपिक एक बार फिर से इतिहास रच रही है। फिल्म को टिकट खिड़की पर इतने वर्षों के बाद भी जबरदस्त सफलता हासिल हुई है। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, सत्यराज और राम्या जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
Thamma Box Office Collection Day 17: क्या हिट होने से चूक जाएगी ‘थामा’? 17वें दिन बजी खतरे की घंटी
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 7
बाहुबली द एपिक को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं। इतने दिनों में यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। पेड प्रीव्यू से ही इस बात के संकेत मिल गए थे कि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कमाल दिखाने वाली है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सातवें दिन इस फिल्म ने 1 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 30.7 करोड़ रुपये हो गई है।
Baahubali The Epic Box Office Collection Day Wise
इससे पहले बाहुबली ने पहले दिन 9.65 करोड़ रुपये से अपनी शानदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन इस फिल्म ने 7.25 करोड़, तीसरे दिन 6.3 करोड़, चौथे दिन 1.85 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 1.95 करोड़, छठे दिन 1.5 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही थी।
Thalaivar 173: रजनीकांत की नई फिल्म, कमल हासन बनेंगे प्रोड्यूसर, पोंगल 2027 में रिलीज
भारत की सबसे कामयाब फ्रेंचाइजी है बाहुबली
बता दें कि बाहुबली फ्रेंचाइजी की दोनों पार्ट भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक हैं। बाहुबली और बाहुबली 2 ने साउथ के साथ हिंदी में छप्परफाड़ कमाई की थी। दूसरे भाग को विदेश में भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था।
Pranit More: बिग बॉस 19 में वापसी करेंगे प्रणीत मोरे, जानें कब लेंगे घर में एंट्री






