Baahubali The Epic Box Office Collection Day 3: ‘बाहुबली द एपिक’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म की कमाई को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह टिकट खिड़की पर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
Naagzilla: कार्तिक आर्यन ने शुरू की ‘नागजिला’ की शूटिंग, सोशल मीडिया पर दिया अपडेट
सभी भाषाओं में कर रही अच्छी कमाई
बाहुबली फ्रंचाइजी भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। इतने वर्ष के बाद भी फिल्म का क्रेज कम होता नहीं दिख रहा है। एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अब अनसीन फुटेज के साथ रिलीज किया गया, जिसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार तेलुगु भाषा में मिल रहा है। वहीं, हिंदी बेल्ट में भी यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है।
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 3
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने टिकट खिड़की पर रविवार को 4.75 लाख रुपये से अपनी शुरुआत की है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 22.85 करोड़ रुपये हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में यह फिल्म और भी धांसू कमाई से दिग्गजों को हैरान कर सकती है। फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में है। इस फिल्म को निर्देशक एस एस राजामौली ने मूल रूप से दो भागों में बनाया था। दोनों ही पार्ट बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थीं। बाहुबली 2 हिंदी बेल्ट में यह 500 करोड़ी क्लब की शुरुआत करने वाली पहली फिल्म थी।
Thamma Box Office Collection Day 12: थामा का 12वें दिन कैसा रहा हाल, जानें कुल कलेक्शन






