Avatar Fire and Ash Box Office Collection Day 1: धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। वहीं, अब भारत में हॉलीवुड फिल्म अवतार फायर एंड ऐश भी रिलीज हो चुकी है। ऐसे में सबके मन में एक ही सवाल है कि क्या यह फिल्म धुरंधर के सामने टिक पाएगी। आइए जानते हैं कि पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 15: रुकने का नाम नहीं ले रही ‘धुरंधर’, 15वें दिन हुई इतनी कमाई
कैसा रहा पहले दिन का कलेक्शन? (Avatar Fire and Ash Box Office Collection Day 1)
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 18.07 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह आंकड़ा शाम तक के शुरुआती शोज का है। रात तक इसमें बदलाव नजर आता रहेगा। हालांकि, अवतार फ्रेंचाइजी के हिसाब से शुरुआती कमाई की रफ्तार काफी धीमी दिख रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक फिल्म की रफ्तार में और इजाफा देखने को मिले।
3 Idiots Sequel में होंगे ‘4 इडियट्स’, चौथा सुपरस्टार ढूंढ रहे मेकर्स
अवतार 3 पर पड़ा धुरंधर का असर
अवतार फायर एंड ऐश पर धुरंधर की लहर का असर नजर आ रहा है। यह फिल्म नॉर्थ इंडिया में पहले के पार्ट जैसी कमाई करती नजर नहीं आ रही है। इसकी सारी उम्मीदें साउथ के कलेक्शन से हैं। अगर फिल्म की कहानी अच्छी निकलती है तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सम्मानजक कलेक्शन कर सकती है। बता दें कि अवतार और अवतार 2 ने भारत में तगड़ी कमाई की थी। हालांकि, तीसरे भाग के साथ ऐसा होगा यह कह पाना फिलहाल मुश्किल ही लग रहा है।
Dhurandhar: पाकिस्तान में भी रिकॉर्ड बना रही ‘धुरंधर’, लोगों पर चढ़ा फिल्म देखने का जुनून






